HomeBreaking Newsरांची के मोरहाबादी मैदान में भव्य रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों...

रांची के मोरहाबादी मैदान में भव्य रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मैदान

रांची। राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में मंगलवार को विजयादशमी के अवसर पर भव्य रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के विशाल पुतलों का दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। आकर्षक आतिशबाजी, लेजर शो और सोने की लंका ने समारोह की भव्यता बढ़ा दी।

राज्यपाल ने किया पुतलों का दहन

मोरहाबादी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों में अग्नि लगाकर रावण दहन की शुरुआत की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी माता के निधन के कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। आयोजन में कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

70 फीट का रावण और सोने की लंका रहे आकर्षण

इस वर्ष मोरहाबादी मैदान में 70 फीट ऊंचे रावण, 65 फीट ऊंचे कुंभकर्ण और 60 फीट ऊंचे मेघनाथ के पुतले तैयार किए गए थे। इसके साथ ही दो मंजिला सोने की लंका, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और विशेष लेजर शो दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहे। आतिशबाजी ने भी लोगों का मन मोह लिया।

असत्य पर सत्य की जीत का संदेश

विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। रावण दहन के साथ ही लोगों ने एक-दूसरे को दशहरे की शुभकामनाएं दीं। मोरहाबादी मैदान में आयोजित यह समारोह रांची के प्रमुख दशहरा आयोजनों में शामिल रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments