Saturday 27th \2024f July 2024 05:30:52 AM
HomeBreaking Newsमांझीथान परिसर में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का रिहाई करने मरांग बुरू...

मांझीथान परिसर में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का रिहाई करने मरांग बुरू व जूग जाहेर से प्रार्थना

मधुबन(गिरिडीह)पीरटांड़ प्रखंड के भारतीचलकरी पंचायत के भारतीचलकरी ग्राम मे बना मांझीथान परिसर मे पूरे व़िधि- विधान से दर्जनों ग्रामीणों के द्बारा गिरफ्तार झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का रिहाई करने एवम जेल समय छुटकारा पाने के लिए मरांग बुरू व जूग जाहेर से प्रार्थना करते हुए मांझीथान मे जल अर्पण करते हुए प्रसाद के तौर पर खीर का सिरनी चढाया गया।तथा सामुहिक रूप से प्रसाद  भी किया गया।मौके पर मुख्य रूप से राशि सोरेन, नायके सोरेन, दुर्गा किस्कू, बुधु हेम्ब्रम, सीकर हेम्ब्रम, गुडा सोरेन, मकेस मुर्मू ,पतिया हेम्ब्रम, पतिया मुर्मू ,विधायक प्रतिनिधि ताज हुसैन आदि लोग उपस्थित थे।
जागो फाउण्डेशन द्वारा किशोरियों का पांच दिवसीय कबड्डी प्रशिक्षण शिविर का समापन
 मधुबन(गिरिडीह)पीरटांड़ प्रखंड के खुखरा थाना क्षेत्र के तुईयो पंचायत के चतरो ग्राम मुख्यालय के प्रागंण मे  समाज में लड़का लड़की ( जेन्डर ) में भेद-भाव को समाप्त करने एवं बच्चों की सुरक्षा के उद्देश्य से टीडीएच फाउण्डेशन कोलकाता के आर्थिक सहयोग से जागो फाउण्डेशन गिरिडीह द्वारा किशोरियों का पांच दिवसीय कबड्डी प्रशिक्षण शिविर का समापन बुधवार को किया गया । पीरटांड़ प्रखंड के ग्राम पंचायत तुईयो के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चतरो में शिविर में शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें ग्राम बारीटांड, चपरी, कोल्हूटांड एवं चतरो के बीस किशोरियों ने भाग लिया। जागो फाउण्डेशन के राजू महतो ने कहा कि बाल अधिकार को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संस्था पिछले तीन सालों से पीरटांड़ प्रखंड के पांच पंचायतों क्रमशः तुईयो, बांध, चिरकी, मधुबन एवं कुम्हरलालो में जागरूकता की काम कर रही है। सभी पंचायतों में प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न होने के बाद जिला कोडरमा एवं गिरिडीह जिला के बीच अंतर जिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।इसका भी तैयारी चल रहा है।कार्यक्रम मे सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
पारसनाथ पर्वत मे जैन धर्म के 06 वें तीर्थंकर का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया गया
 मधुबन(गिरिडीह)बीस तीर्थकरों की निर्वाणस्थल पारसनाथ पर्वत मे जैन धर्म के 06 वें तीर्थंकर देवाधिदेव 1008 श्री पदमप्रभु स्वामी भगवान जी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव महोत्सव बुधवार को पूरे श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया गया।एवम पर्वत मे बना टोंक मे निर्वाण लाड्डू चढाया भी गया।गौरतलब हो की प्रातःकाल सर्वप्रथम पर्वत मे बना टोंक का साफ-सफाई करते हुए टोंक मे विराजमान प्रभूजी का चरणपादूका का जल व पंचामृत तथा दुग्ध से प्रक्षाल पूजा व अभिषेक कर शांतिधारा का पाठ कर टोंक का परिदक्षणा देते हुए वंदन करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम कर चरणपादूका मे मौक्ष लाड्डु चढाते हुए नमन किया गया ततपश्चात आरती भी उतारी गई।वही टोंक परिसर मे पूजा ,अर्चना और यथा संभव त्याग कर पुण्य अर्जित करने का संकल्प भी दिलवाया गया।मौके पर दर्जनों श्रावक व श्राविका उपस्थित थे।
 मधुबन(गिरिडीह)पीरटांड़ प्रखंड के भारतीय जनता पार्टी के सभी सम्मानित नेता कार्यकर्ता,पार्टी तथा सभी मंच मोर्चा के पदाधिकारी,सभी शक्तिकेन्द्र के संयोजक तथा सभी बूथों के अध्यक्षगण आदि को  आगामी 01 मार्च को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आगमन धनबाद बरवाअड्डा हवाईअड्डा में होने जा रहा है जिसमे पीरटांड़ से अधिक से अधिक कार्यकर्ता,जनता ग्रामीण लाभार्थी जनप्रतिनिधि आदि को जाना है!इसी निमित्त आज 28 फरवरी बुधवार समय 12:30 बजे दोपहर को चिरकी स्थित कालीमण्डप प्रांगण में तैयारी बैठक रखा गया है यह जानकारी पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार सिंह व प्रखंड महामंत्री अरविन्द बर्णवाल ने दिया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments