नई जिम्मेदारी मिलने पर समर्थकों ने दी बधाई, OBC समाज के मुद्दों को मजबूती से उठाने की जताई उम्मीद
रांची। निशांत जायसवाल को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के OBC विभाग का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
निशांत जायसवाल की नियुक्ति पर समर्थकों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में OBC समाज के अधिकारों और हितों से जुड़े मुद्दों को कांग्रेस के मंच पर मजबूती से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि निशांत जायसवाल के अनुभव और नेतृत्व क्षमता से संगठन को नई मजबूती मिलेगी।
समर्थकों का कहना है कि नई जिम्मेदारी के साथ OBC समाज से जुड़ी समस्याओं और मांगों को प्रभावी तरीके से सामने रखने में मदद मिलेगी। साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और समाज के विभिन्न वर्गों को कांग्रेस से जोड़ने की दिशा में भी काम होने की उम्मीद है।

