HomeBreaking Newsकर्नाटक दौरे के दौरान अमित शाह को फूड पॉइजनिंग, उल्टी के बाद...

कर्नाटक दौरे के दौरान अमित शाह को फूड पॉइजनिंग, उल्टी के बाद आई कमजोरी; प्रह्लाद जोशी ने बताया- अब पूरी तरह स्वस्थ

बेंगलुरु: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कर्नाटक यात्रा के दौरान अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें फूड पॉइजनिंग की शिकायत हुई, जिसके बाद उल्टी और कमजोरी की वजह से वह शनिवार को निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो सके। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि अब अमित शाह पूरी तरह स्वस्थ हैं।

अमित शाह को हुबली के गब्बर स्थित KLE जगद्गुरु गंगाधर महास्वामीगलु मूरुसाविरमठ मेडिकल कॉलेज की नई एकेडमिक बिल्डिंग और 1200 बेड वाले KLE अस्पताल एवं मेडिकल रिसर्च सेंटर का उद्घाटन करना था। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के चलते वह दिन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए।

डॉक्टरों की सलाह पर होटल में रुके अमित शाह

KLE सोसाइटी के चेयरमैन और पूर्व राज्यसभा सांसद प्रभाकर कोरे ने बताया कि स्वास्थ्य खराब होने के बाद डॉक्टरों की सलाह पर अमित शाह होटल में ही रुके रहे। उन्होंने कहा कि शाह ने अपना संदेश कार्यक्रम में मौजूद लोगों तक पहुंचाने के लिए उनसे अनुरोध किया था।

स्थानीय नेताओं के मुताबिक, दिल्ली रवाना होने से पहले अमित शाह ने शाम के समय KLE परिसर का दौरा भी किया।

बेलगावी का कार्यक्रम भी हुआ रद्द

अमित शाह का बेलगावी जिले का निर्धारित कार्यक्रम भी रद्द कर दिया गया। उन्हें चिक्कोडी तालुक के एक्सांबा में श्री बीरेश्वर कोऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी की नई मुख्यालय इमारत का उद्घाटन करना था।

अमित शाह की अनुपस्थिति में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, बेलगावी के सांसद जगदीश शेट्टर समेत अन्य नेताओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

प्रह्लाद जोशी ने बताया- अब पूरी तरह ठीक

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने अमित शाह के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए कहा कि फूड पॉइजनिंग के कारण उनकी तबीयत खराब हुई थी। उल्टी के बाद उन्हें कुछ कमजोरी महसूस हुई, लेकिन अब वह पूरी तरह ठीक हैं।

अमित शाह शुक्रवार देर रात हुबली पहुंचे थे। शनिवार को उनके कार्यक्रमों में शामिल नहीं होने के बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी सामने आई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments