HomeNationalकानपुर में एक्सपायरी सिरप पीने से तीन बाढ़ पीड़ित बच्चों की तबीयत...

कानपुर में एक्सपायरी सिरप पीने से तीन बाढ़ पीड़ित बच्चों की तबीयत बिगड़ी

सुनील बाजपेई

कानपुर : बर्रा थाना क्षेत्र के मयापुरम इलाके में बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटे गए सिरप को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। परिजनों का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जुलाई 2026 में एक्सपायर हो चुका सिरप वितरित किया गया। इसे पीने के बाद तीन बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। हालांकि, इलाज के बाद बच्चों की हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है।

सिरप पीने के बाद बच्चों को हुई उल्टी

परिजनों के मुताबिक, बाढ़ प्रभावित परिवारों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सिरप बांटा था। आरोप है कि सिरप की एक्सपायरी डेट जुलाई 2026 थी। सिरप पीने के बाद तीन बच्चों को उल्टी होने लगी और उनकी तबीयत बिगड़ गई।

इसके बाद परिजन बच्चों को निजी डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज कराया गया। इलाज के बाद बच्चों की स्थिति में सुधार बताया गया है।

शिकायत पर 100 रुपये देने का आरोप

परिजनों का आरोप है कि घटना की जानकारी स्वास्थ्य विभाग की टीम को देने के बाद भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। उनका दावा है कि इलाज के लिए उन्हें 100 रुपये दिए गए।

परिजनों ने पूरे मामले की जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

स्वास्थ्य विभाग ने आरोपों से किया इनकार

वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने एक्सपायर सिरप बांटे जाने के आरोपों से इनकार किया है। विभाग का कहना है कि इस तरह के एक्सपायर्ड सिरप की कोई सप्लाई नहीं हुई है।

स्वास्थ्य विभाग ने किसी की शरारत की आशंका जताते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। अब जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बच्चों को दिया गया सिरप कहां से आया और उसकी एक्सपायरी डेट क्या थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments