Saturday 13th of June 2026 07:34:34 AM
HomeBreaking Newsअनुतीर्ण छात्रों के साथ न्याय करे झारखंड अधिविद्य परिषद : भाजपा

अनुतीर्ण छात्रों के साथ न्याय करे झारखंड अधिविद्य परिषद : भाजपा

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने जैक कार्यालय में अध्यक्ष से की मुलाकात
भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने जैक कार्यालय में अध्यक्ष से की मुलाकात

भाजपा झारखंड के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने जैक कार्यालय में अध्यक्ष से मुलाकात कर इंटर में अनुतीर्ण छात्र ,छात्राओं की समस्याओं पर सहानुभति पूर्वक विचार करते हुए त्वरित समाधान का आग्रह किया।

प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवम विधायक सीपी सिंह, प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा एवम धनबाद के विधायक राज सिन्हा शामिल थे।

प्रतिनिधिमंडल ने जैक अध्यक्ष को बताया कि राज्य के 34,000 छात्र छात्राओं का अनुतीर्ण होना दुर्भाग्यजनक है।

अनुतीर्ण छात्र परीक्षा परिणाम से हताश और निराश हैं। कोरोना के कारण छात्र छात्राओं की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हुई है। छात्रों एवम अभिभावकों में उनके भविष्य को लेकर बड़ी चिंता है। इसलिये परीक्षा परिणाम में सुधार केलिये सहानुभूति पूर्वक विचार करने की आवश्यकता है।

जैक अध्यक्ष ने प्रतिनिधिमंडल को छात्र हित में त्वरित समाधान देने का आश्वासन दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments