HomeBiharरांची से पटना जा रही जनशताब्दी एक्सप्रेस से लापता हुए जन सुराज...

रांची से पटना जा रही जनशताब्दी एक्सप्रेस से लापता हुए जन सुराज पार्टी के मैनेजर, मोबाइल भी बंद

रांची। झारखंड की राजधानी रांची से बिहार की राजधानी पटना जा रहे जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। वह सोमवार, 26 अक्टूबर को जनशताब्दी एक्सप्रेस से सफर कर रहे थे। उनके अचानक लापता होने के बाद रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। उनका मोबाइल फोन भी बंद बताया जा रहा है।

देवपालिक गुप्ता उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के निवासी हैं। वह दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) के पूर्व छात्र हैं और प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी से जुड़े हुए हैं।

पैंट्री कार से खाना लेने गए, फिर नहीं लौटे

देवपालिक गुप्ता के मित्र और सहकर्मी गौतम कुमार के अनुसार, दोनों रांची रेलवे स्टेशन से जनशताब्दी एक्सप्रेस में सवार हुए थे। ट्रेन दोपहर करीब 2:25 बजे रांची से रवाना हुई। लगभग 10 मिनट बाद देवपालिक ने बताया कि वह कुछ खाने का सामान लेने के लिए पैंट्री कार जा रहे हैं।

काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर उनके सहकर्मियों ने तलाश शुरू की। पहले पैंट्री कार और फिर ट्रेन के सभी डिब्बों में उन्हें खोजा गया, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला।

मुरी जंक्शन पर दर्ज कराई गई शिकायत

ट्रेन के मुरी जंक्शन पहुंचने पर देवपालिक के सहकर्मी ने राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

मुरी जंक्शन के आरपीएफ निरीक्षक संजीव सिंह के मुताबिक, स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, देवपालिक रांची के बाद ट्रेन के पहले ठहराव मुरी जंक्शन पर नहीं उतरे थे।

पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीम कर रही तलाश

देवपालिक गुप्ता का मोबाइल फोन बंद होने के कारण उनकी तलाश में पुलिस को परेशानी हो रही है। स्थानीय पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीम मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

फिलहाल उनके लापता होने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध जानकारियों के आधार पर उनकी तलाश में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments