HomeBreaking Newsजमशेदपुर: गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में दिनदहाड़े लूट, पांच हथियारबंद बदमाशों ने...

जमशेदपुर: गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में दिनदहाड़े लूट, पांच हथियारबंद बदमाशों ने कर्मचारियों को बनाया बंधक

जमशेदपुर: ताटानगर में गुरुवार को अपराधियों ने बेखौफ होकर एक बड़ी बैंक लूट की वारदात को अंजाम दिया है। शहर के गोलमुरी इलाके में स्थित केनरा बैंक की ब्रांच में सुबह बैंक खुलते ही करीब पांच हथियारों से लैस बदमाश घुस आए और वहां मौजूद कर्मचारियों व ग्राहकों को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया।
बंधक बनाने के बाद अपराधियों ने तिजोरियों में रखी नकदी और जेवरात पर हाथ साफ किया और फिर आराम से पैदल ही घटनास्थल से फरार हो गए। घटना के समय बैंक में ग्राहकों की मौजूदगी के बावजूद अपराधियों ने पूरी वारदात को अंजाम दिया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

42 लाख नकदी और जेवरात लूटने का अनुमान

स्थानीय पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में 42 लाख रुपये नकद और भारी मात्रा में सोना-जेवरात लूटे जाने की बात सामने आई है। हालांकि बैंक प्रबंधन की ओर से अभी तक लूट का कोई आधिकारिक आकलन सामने नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि लूटी गई राशि की सटीक जानकारी जांच के बाद ही साझ की जाएगी।

पुलिस की जांच तेज, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई। पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की बारीकी से जांच कर रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। साथ ही उनके भागने के संभावित रास्तों की भी पड़ताल की जा रही है।
वारदात के बाद पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ के लिए कई टीमें गठित कर दी हैं, जो आसपास के इलाकों में छापेमारी कर रही हैं और संदिग्धों की जानकारी जुटा रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments