HomeBreaking Newsमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, झारखंड में शोक...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, झारखंड में शोक की लहर

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन हो गया है। उनके निधन की जानकारी चिकित्सक डॉ. दीपक गुप्ता और डॉ. उज्जवल राय ने दी। निधन की खबर मिलते ही सोरेन परिवार में शोक की लहर दौड़ गयी। परिवार के करीबी, समर्थक और शुभचिंतक शोक जताने के लिए पहुंचने लगे हैं।

रूपी सोरेन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन की पत्नी थीं। वह लंबे समय से सोरेन परिवार का अहम हिस्सा रहीं। परिवार के प्रति उनके गहरे जुड़ाव और मातृ भूमिका के कारण उनका विशेष स्थान था। उनके निधन से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत परिवार के सदस्यों को गहरा आघात पहुंचा है।

निधन की सूचना के बाद मुख्यमंत्री आवास और परिवार से जुड़े लोगों के बीच शोक का माहौल है। अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार को लेकर परिवार की ओर से आगे की जानकारी साझा की जायेगी। अंतिम दर्शन का स्थान और समय तय होने के बाद राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लोगों के पहुंचने की संभावना है।

रूपी सोरेन के निधन की खबर सामने आने के बाद झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी शोक की स्थिति है। शिबू सोरेन के परिवार से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच भी यह खबर भावुक करने वाली रही। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं की ओर से शोक संवेदना व्यक्त किये जाने का सिलसिला शुरू हो गया है।

रूपी सोरेन के निधन से सोरेन परिवार ने अपनी मातृशक्ति को खो दिया है। उनके निधन की खबर से झामुमो समर्थकों और परिवार के करीबियों में भी शोक व्याप्त है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments