HomeBreaking Newsहजारीबाग-रामगढ़ जिले में रुकने का नाम नहीं ले रहा अवैध कोयले का...

हजारीबाग-रामगढ़ जिले में रुकने का नाम नहीं ले रहा अवैध कोयले का खनन और कारोबार, जिला प्रशासन मौन

-झारखंड में धनबाद के बाद हजारीबाग-रामगढ़ जिला बन गया है कोयले के अवैध कारोबार का केंद्र
-बड़कागांव थाना क्षेत्र के इंदिरा और रुद्धी और उरीमारी के लुरुंगा के अवैध कोयला खदान में अब तक चार मजदूरों की मौत हो चुकी है
-हजारीबाग जिला के बड़कागांव, उरीमारी, गिद्दी, चुरचू और रामगढ़ जिले के कुजू, घाटो, मांडू, रजरप्पा क्षेत्र से दिनदहाड़े धड़ल्ले से चल रहा कोयले का अवैध कारोबार
अजय निराला/उज्जवल दुनिया संवाददाता
हजारीबाग। झारखंड में कोयला के अवैध कारोबारियों की चांदी कट रही है। बरसात खत्म होते ही कोयले का अवैध खनन और कारोबार इन दिनों बदस्तूर जारी हैl प्रदेश में बदनाम धनबाद के बाद अब हजारीबाग-रामगढ़ जिला भी कोयले के अवैध खनन और कारोबार के लिए एक बड़ा केंद्र बन गया है। जिला के कई थाना क्षेत्रों से कोयले का अवैध खनन और कारोबार वरोटोक धड़ल्ले से चल रहा है। जिला के कोयला उत्पादन के क्षेत्र में कोयल की अवैध कारोबारी का खुला राज चल रहा है। वहीं क्षेत्र के अपराधियों और रंगदारों का चारागाह बन गया है l कोयला के अवैध कारोबारियों से इन्हें एक मोटी राशि मिल रही हैl
जानकार सूत्रों की माने तो हजारीबाग जिला के बड़कागांव, उरीमारी और गिद्दी थाना क्षेत्र से रोजाना दर्जनो ट्रक और हाईवा अवैध कोयला लेकर क्षेत्र में स्थित स्पंज फैक्ट्री में पहुंचा रहे हैं। गिद्दी थाना क्षेत्र के खपिया से कोयला का अवैध कारोबार दिनदहाड़े खुलेआम धड़ले से चल रहा है। खपिया में अवैध खनन कर कोयला जमा किया जा रहा है। यहां सीसीएल के चोरी किए गए कोयले को भी जमा किया जा रहा है। यहां जमा किए गए अवैध कोयला को पहले तो देर रात को स्पंज फैक्ट्री में पहुंचाया जा रहा था। लेकिन अब दिन दहाड़े जेसीबी मशीन लगाकर ट्रकों पर कोयले को लाद कर फैक्ट्री में पहुंचाया जा रहा है। बताया जाता है की गिद्दी के होसिर में स्थित स्पंज फैक्ट्री में रोजाना 50 ट्रक से अधिक अवैध कोयला पहुंचाया जा रहा है। वही बताया जा रहा है कि हजारीबाग जिला के बड़कागांव थाना क्षेत्र के इंदिरा में तीन अवैध कोयला खदान संचालित है। इसके अलावा राउतपारा, गोंदलपुरा, अंबाझरना, बादम, रुद्धी,सेहरा,चपरी में बड़े पैमाने पर कोयला का अवैध खनन किया जा रहा है। उरीमारी थाना क्षेत्र के लुरुंगा में भी तीन अवैध कोयला खदान संचालित है।जिन्हें रामगढ़ जिला और हजारीबाग जिला के सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थित स्पंज फैक्ट्री में और बिहार-यूपी के मंडियों तक पहुंचाया जा रहा है l क्षेत्र में पुलिस प्रशासन नाम का चीज नहीं दिख रहा है। जिसके कारण अवैध कारोबारियों का मनोबल सातवें में आसमान पर पहुंचा हुआ है। ऐसा नहीं है की जिले में पद स्थापित बड़े अधिकारियों को इस बात की जानकारी नहीं है। जिला से लेकर राजधानी तक सभी लोग यह बात जान रहे हैं कि कोयले का अवैध खनन और कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। वहीं जानकारों का कहना है कि हजारीबाग जिले के चरही थाना क्षेत्र के चनारो, बासाडीह कोयला के अवैध कारोबारियों के लिए स्वर्ग बना हुआ है। सीसीएल के हजारीबाग क्षेत्र के बंद पड़े खदानों और चरही रेलवे साइडिंग के कोयला स्टॉक से कोयले का अवैध चोरी से यह कारोबार चल रहा है। रामगढ़ जिला के मांडू और घाटो थाना क्षेत्रों से भी अवैध कोयला निकालकर चुरचू थाना क्षेत्र के करगी-बोदरा तक ट्रेक्टर के माध्यम से पहुंचाया जा रहा है। इस क्षेत्र के भी अवैध कोयले को रामगढ़ जिला के स्पंज फैक्ट्री में पहुंचाया जा रहा है। हजारीबाग और रामगढ़ जिला के स्पंज फैक्ट्री कोयला के बड़े खरीददार बन गए हैं। इस बात की पुष्टि सीआईएसएफ ने कोयला तस्करों के खिलाफ एक मुहिम चला कर कार्रवाई की है। इस अभियान के दौरान सीआईएसएफ ने सैकड़ों टन कोयला और अवैध कोयला लदे सोलह ट्रकों को पकड़ कर की है। फिर भी स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन की नींद नहीं खुली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments