HomeBreaking Newsहजारीबाग में सीआईएसएफ का बड़ा एक्शन! 200 टन कोयला जब्त, 3 ट्रक...

हजारीबाग में सीआईएसएफ का बड़ा एक्शन! 200 टन कोयला जब्त, 3 ट्रक पकड़े गए

बड़कागांव थाना क्षेत्र के जोरकाठ और सहदा में सीआईएसएफ की एनटीपीसी इकाई ने कोयला तस्करी के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई
उज्जवल दुनिया संवाददाता
हजारीबाग। जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत जोरकाठ और सहदा में बुधवार को सीआईएसएफ की एनटीपीसी इकाई ने कोयला तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान करीब 200 टन कोयला जब्त किया गया है। तीन ट्रकों को भी जब्त किए जाने की सूचना है।

तीन लोगों को भी हिरासत में लेने की सूचना
कार्रवाई के दौरान तीन लोगों को हिरासत में लिए जाने की भी सूचना है। हालांकि, हिरासत में लिए गए लोगों को लेकर आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। सीआईएसएफ और बड़कागांव की विजिलेंस यूनिट से जुड़े सूत्रों ने कार्रवाई की पुष्टि की है।

कार्रवाई अभी भी जारी
इलाके में सीआईएसएफ की कार्रवाई अभी जारी है। सीआईएसएफ के बड़े अधिकारियों के भी घटनास्थल के लिए रवाना होने की जानकारी सामने आई है। विस्तृत जानकारी और आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।

बड़कागांव में दूसरी बड़ी कार्रवाई
बड़कागांव में सीआईएसएफ की तैनाती के बाद इलाके में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है। कोयला तस्करी के खिलाफ हुई इस कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी यह भी मिल रही है कि सेहदा, चपरी और जोरकाठ में अवैध रूप से चार कोल डीपु संचालित है। यहां पर बहुत दिनों से अवैध कोयला डीपु संचालित रहने की जानकारी स्थानीय बड़कागांव थाना पुलिस को भी है। जानकार सूत्र बताते हैं कि उक्त डीपु से अवैध कोयला लोडकर दर्जनों ट्रक प्रतिदिन सीसीएल की चरही रेलवे साइडिंग से में लगे सीसीटीवी की निगरानी में निकल रही है। इस दौरान चरही पुलिस और सीसीएल के सुरक्षा कर्मियों ने संयुक्त रुप से कई ट्रकों को जब्त कर मामला भी दर्ज किया है। फिर इस धंधे पर विराम नहीं लग पा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments