Monday 18th of May 2026 10:02:16 PM
HomeBreaking Newsनॉर्मल मरीजों को बेवजह रेफर करने वाले चिकित्सकों पर होगी करवाई: भूषण...

नॉर्मल मरीजों को बेवजह रेफर करने वाले चिकित्सकों पर होगी करवाई: भूषण बाड़ा

विधायक भूषण बाड़ा ने किया सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण,
विधायक भूषण बाड़ा ने किया सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण

सिमडेगा । विधायक भूषण बाड़ा शुक्रवार की देर शाम सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। मौके पर विधायक ने सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों का हाल चाल लेते हुए मरीजों को हो रही परेशानियों से भी रु ब रु हुए। वहीं उन्होंने अस्पताल प्रबंधक को सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने का निर्देश दिया।

मरीजों का बेहतर इलाज करने का दिया निर्देश

उन्होंने कहा कि अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों का तत्काल इलाज शुरू करें। कोशिश करें सदर अस्पताल में ही मरीज स्वास्थ्य होकर घर लौटे। उसे इलाज कराने के लिए बाहर जाने की जरूरत न पड़े। विधायक ने कहा कि गम्भीर मरीजों को अन्य नॉर्मल मरीजों को बेवजह रेफर करने वाले चिकित्सकों पर कार्रवाई की जाएगी।

मौके पर विधायक ने मरीजों को मिलने वाले भोजन की भी जानकारी ली। साथ ही मरीजों को पौष्टिक भोजन देने की बात कही। वहीं अस्पताल परिसर को साफ सुथरा रखने का निर्देश दिया। कहा कि मरीजों के लिए स्वच्छ वातावरण बेहद जरूरी है। अस्पताल परिसर के साफ सुथरा नहीं रहने से मरीजों के साथ साथ उनके परिजनों को भी काफी परेशानी होती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments