Monday 1st of June 2026 08:09:04 AM
HomeLatest Newsदेवघरः बाबा मंदिर प्रांगण स्थित गणेश मंदिर का उतारा गया पंच शूल

देवघरः बाबा मंदिर प्रांगण स्थित गणेश मंदिर का उतारा गया पंच शूल

परम्परा अनुसार भंडारी परिवार ने किया पंचशूलों को उतारने की शुरुवात

देवघर । फाल्गुन मास की तृतया तिथि के दिन मन्दिर प्रबन्धक रमेश परिहस्त की निगरानी में मन्दिर परिसर स्थित गणेश मंदिर के पंच शूल को उतारा गया।

ज्ञात हो कि मन्दिर से पंच शूल उतारने की शुरुवात परंपरा अनुसार भंडारी परिवार द्वारा किया जाता है।वहीं इस दौरान मन्दिर प्रांगण बाबा बैधनाथ और भगवान गणेश की जयकारों से गुंजायमान हो रहा था।मौके पर उपस्थित श्रद्धालुओ की भीड़ पंचशूल को स्पर्श कर प्रणाम करने के लिए लालायित दिख रहे थे।

इसी क्रम में अब नियम अनुसार विशेष तिथि के दिन सभी मंदिरों का पंचशूल क्रमवार उतार कर साफ सफाई के बाद पूजा अनुष्ठान उपरांत पुनः स्थापित किया जाता है और शिवरात्रि के पूर्व तक सभी मंदिरों के पंच शूलों को उतारा जाना है।

इस दौरान मौके पर विषेश प्रमण्डल के कार्यपालक अभियंता जितेन्द्र पासवान, पीडब्लुडी जूनियर इंजीनियर राजेश मंडल, मंदिर स्टेट पुरोहित श्रीनाथ पंडित, भोला भंडारी, चिंतामणि भंडारी, शिव शंकर भंडारी, राजू भंडारी ,गंगाधर भंडारी आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments