HomeBreaking Newsगुजरात सचिवालय और ब्रिक्स सम्मेलन को बम से उड़ाने की धमकी: देवघर...

गुजरात सचिवालय और ब्रिक्स सम्मेलन को बम से उड़ाने की धमकी: देवघर से एक युवक हिरासत में

देवघर: गुजरात के गांधीनगर स्थित सचिवालय और BRICS सम्मेलन को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में गुजरात पुलिस ने देवघर से एक युवक को हिरासत में लिया है। शनिवार को गुजरात पुलिस की टीम ने नगर थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए युवक को पकड़ा। हाई प्रोफाइल और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े इस मामले में पुलिस फिलहाल ज्यादा जानकारी साझा करने से बच रही है।

देवघर के एसपी प्रवीन पुष्कर ने युवक को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गुजरात पुलिस की टीम ई-मेल के जरिए दी गई धमकी के मामले में युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए ले गई है। देवघर पुलिस भी जांच में गुजरात पुलिस का सहयोग कर रही है।

ई-मेल के जरिए दी गई थी बम धमाके की धमकी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पिछले दिनों ई-मेल के माध्यम से गुजरात सचिवालय को उड़ाने और BRICS सम्मेलन के दौरान बम धमाका करने की धमकी दी गई थी। धमकी मिलने के बाद गुजरात पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की।

जांच के दौरान मिले तकनीकी इनपुट के आधार पर मामले की कड़ी देवघर से जुड़ने की बात सामने आई। इसके बाद गुजरात पुलिस की टीम देवघर पहुंची और नगर थाना क्षेत्र से एक युवक को हिरासत में लिया।

ई-मेल और डिजिटल साक्ष्यों की जांच

पुलिस अब धमकी के लिए इस्तेमाल किए गए ई-मेल और उससे जुड़े तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है। हिरासत में लिए गए युवक के ई-मेल, व्हाट्सऐप और अन्य डिजिटल माध्यमों की भी पड़ताल की जा रही है।

जांच का उद्देश्य धमकी के पीछे की वास्तविकता और इसमें किसी अन्य व्यक्ति या नेटवर्क की भूमिका का पता लगाना है।

युवक की पहचान सार्वजनिक नहीं

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने हिरासत में लिए गए युवक की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। गुजरात और देवघर पुलिस की संयुक्त जांच के बाद ही मामले से जुड़ी अन्य जानकारी सामने आने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments