Saturday 27th \2024f July 2024 02:12:09 AM
HomeBreaking Newsजेएसएससी में नियुक्ति घोटाला,भ्रष्टाचार को ले झारखंड सरकार के खिलाफ भाजपा ने...

जेएसएससी में नियुक्ति घोटाला,भ्रष्टाचार को ले झारखंड सरकार के खिलाफ भाजपा ने प्रखंड मुख्यालय पर दिया एकदिवसीय धरना

झुमरी तिलैया :-  भारतीय जनता पार्टी कोडरमा प्रखंड ने एक दिवसीय धरना स्थानीय कोडरमा प्रखंड कार्यालय के सामने दिया। कोडरमा ग्रामीण प्रखंड अध्यक्ष दिनेश सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। तथा संचालन कोडरमा नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र पाल एवं झुमरी तिलैया नगर महामंत्री नवीन चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने कहा कि जब से झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार आई है भ्रष्टाचार चरम पर है। लुट खसोट का बोल बाला है। जेएसएससी में भी नियुक्ति घोटाला किया जा रहा था।जिसका पर्दाफाश हो गया। हम इसकी सी.बी.आई से जांच की मांग करते हैं।  लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार पत्थर खनन घोटाला हो, जमीन घोटाला हो,अभी न्यायालय से फैसला आया की सांसद या विधायक पैसा लेकर अपना मत नहीं दे सकते हैं,इसमें 1998 में उनके पिता को सजा हुई थी।आज उनके पुत्र हेमंत सोरेन  जेल में है।अबुआ आवास के नाम पर भोली भाली जनता से 25000/- रुपैया तक दोहन किया जा रहा है।मिथिलेश सिंह जैसे भाजपा के कार्यकर्ता को ऑनलाइन जमीन चढ़ाने के नाम पर केवल परेशान किया जा रहा है। प्रदेश कार्य समिति सदस्य रामचंद्र सिंह ने कहा अंचल और थाना केवल लूट का अड्डा बन चुका है। यहां जमीन की दाखिल खारिज हो या जमीन की एलपीसी परमिशन लेना हो सभी में पैसा का डिमांड होता है। कहीं ₹1000 डिसमिल तो कहीं ₹2000 डिसमिल इसलिए सीओ और थाना होश में आओ नहीं तो हम तालाबंदी करेंगे। रमेश हर्षधर ने कहा ग्रामीणों को सीओ और बीडीओ से काम रहता है लेकिन यहां बिना पैसा दिए कोई काम नहीं होता है। और भोली-भाली जनता को केवल ठगने का काम होता है। भ्रष्टाचार बंद करो। अरशद खान ने कहा नगर पालिका हो या सीओ बीडीओ जन्म प्रमाण पत्र,मृत्यु प्रमाण पत्र,जाति प्रमाण पत्र पर केवल परेशान किया जाता है। और बिना पैसा का कोई काम नहीं होता है।कार्यक्रम में उपस्थित जिला उपाध्यक्ष देवनारायण मोदी,शिवेन्द्र सिन्हा, जिला मंत्री बैजनाथ यादव,जिला मिडिया प्रभारी चन्द्रशेखर जोशी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अरशद खान,मानिक चंद सेठ,विजय राम,इन्द्रदेव मोदी,पिन्टु मजुमदार,अविनाश चन्द्रवंशी, सुधीर यादव,मिथिलेश सिंह,सुधीर सेठ, पियूष सहल,अंकित गुप्ता,निरंजन कसेरा,सतीश कुमार,राजु भैया, राजेश वर्मा,बिनोद सिन्हा,नीरज कर्ण,श्याम बिहारी यादव,सुनिती सेठ, सबीता देवी,रीता लोहानी,रेखा भदानी, ओमप्रकाश दास,बासुदेव यादव,दीपक राणा,पवन कुमार, महादेव दास,धनेश पाण्डेय,महेश यादव,कैलाश सिंह,राजु यादव,सागर खान,राजेश शर्मा,सुभाष यादव, प्रभाकर सिंह,केदार सुन्डी,शंकर मोदी,ललन सिन्हा,मोहन प्रसाद, अरविन्द वर्णवाल,सीताराम विनोद साव, काशी पंडित,सुरेश तिवारी,देव प्रकाश यादव,दिनेश वर्मा,भोला चौधरी,पिन्टु कुमार,अर्जुन राम,संतोष वर्मा,दीपक राणा,पिन्टु यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments