Author: ujjwalduniyapress

  • राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश के साथ विपक्ष का व्यवहार लोकतंत्र का अपमान

    उज्ज्वल दुनिया /रांची । भाजपा विधायक दल के नेता बाबू लाल मरांडी ने राज्य सभा मे उपसभापति हरिवंश सिंह के साथ घटी घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह घटना इस बात को दर्शाता है कि हमारा लोकतंत्र कहाँ जा रहा है। ऐसी घटना इसलिए होती है क्यों कि विपक्ष के पास पर्याप्त आंकड़े नही है। लोकसभा की घटना लोकतंत्र को कलंकित करने वाली घटना है। 

    पुलिस गेस्टहाउस में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की हो न्यायायिक जांच 

    वहीं पुलिस गेस्ट हाउस में नाबालिग के साथ हुए गैंग रेप मामले में उन्होंने कहा कि सरकार को इस पूरे मामले पर न्यायिक जांच करवानी चाहिए और आरोपियों को अविलंब निलंबित कर उन्हें कठोर से कठोर दंड देने चाहिए। उन्होंने कहा कि जब रक्षक ही ऐसे कुकृत्य करने लगेंगे तो जनता कहाँ जाएगी। इसलिए सरकर को कठोर होने की जरूरत है। 

    लालू यादव के मामले में हो जेल मैनुअल का पालन

    लालू यादव को लेकर उन्होंने कहा कि यह सरकार और लालू यादव दोनों के लिए जरूरी है कि वे जेल मैनुअल का सख्ती से पालन करें। उन्होंने कहा कि यह सरकार नियमो को ताक पर रख दी है। मीडिया के माध्यम से उन्होंने लालू यादव से भी आग्रह किया कि एक जन नेता होने के नाते वो भी जेल मैन्युअल का पालन करें। यह सभी के हित मे होगा।

  • अपराधियों का स्लोगन बना हेमंत है तो हिम्मत है: सुबोध सिंह गुड्डू

    पुलिसकर्मी पर दुष्कर्म का आरोप व कांग्रेस, झामुमो की गाड़ी से ढोई जा रही है शराब

    उज्ज्वल दुनिया /रांची । झारखंड में बढ़ते अपराध और गिरते प्रशासन व्यावस्था के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू ने कहा कि राज्य में जिन हांथो को शासन, प्रशासन चलना था वे खुद अपराध में संलिप्त हो रहे हैं। अपराध पर नकेल कशने हेतु व कार्रवाई किये जाने को लेकर राज्यपाल महोदया को डीजीपी को तलब करना पड़ रहा है। राजधानी रांची पुलिस के एक कर्मी पर दुष्कर्म का आरोप लगने के बाद पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं किया जाना पूरे पुलिसिया सिस्टम पर सवाल खड़ा करता है। शराब ढोए जाने में कांग्रेस, झामुमो बैनर युक्त गाड़ियों का प्रयोग किया जाना दुर्भाग्यजनक है।             

    लाइन टैंक रोड स्थित पुलिस के गेस्ट हाउस में लॉकडाउन के दौरान पुलिस परिवार से जुड़ी एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। दुष्कर्म करनेवाला एक जमादार स्तर का पदाधिकारी है, तो दूसरा आरक्षी का बेटा। किन्तु एफआईआर में पुलिसकर्मी को आरोपी नहीं बनाया जाना सिस्टम पर सवाल खड़ा करता है। वहीं राजधानी में शराब की तस्करी में कांग्रेस के बैनर युक्त एक फॉर्च्यूनर गाड़ी पकड़ी जाती है जिसमें शराब, तीन राइफल और नकद पैसे पकड़ा जाना सवालिया निशान खड़ा करता है। वहीं एक अन्य झामुमो के बैनरयुक्त स्कॉर्पियो का पकड़ा जाना जिसमें 11 पेटी शराब पकड़ा गया। 

  • लैंड म्यूटेशन बिल और सहायक पुलिस कर्मियों पर लाठीचार्ज के विरोध में विपक्ष का प्रदर्शन

    उज्ज्वल दुनिया /रांची । झारखंड विधानसभा मानसून सत्र के दूसरे दिन सत्र से पहले विपक्ष ने जम कर सदन के बाहर प्रदर्शन किया। मौके पर विपक्ष के नेताओं ने सहयकक पुलिसकर्मियों पर हुए लाठी चार्ज, लैंड म्युटेशन बिल को वापस लेने, विधि व्यवस्था को दुरुस्त करने, भूख से हुई मौत की न्यायिक जांच करने, चंदनकियारी इंजीनियरिंग कॉलेज को चंदनकियारी में ही बनाने, मधुपुर में पत्रकार हमले के आरोपी को निलंबित करने, जर्जर सड़क, नृसिंह मंदिर पर असामाजिक तत्व द्वारा किये पथराव के आरोपी की गिरफ्तारी आदि जैसे जन मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया। 
    मौके पर नेताओं ने कहा कि झारखंड में महागठबंधन की सरकार अपनी नाकामी को छिपाने का प्रयास कर रही है। जबकि यहां के युवा, महिला, दलित, किसान, गरीब आदि सरकार के रवैये से त्राहिमाम कर रहे है। नेताओं ने कहा कि हेमंत सरकार फेल है।

  • अमर बाउरी ने चंदनकियारी इंजीनियरिंग कॉलेज और भूखल घासी की मौत को लेकर दिया धरना

    उज्ज्वल दुनिया /रांची । चंदनकियारी विधायक अमर कुमार बाउरी ने सोमवार को विधानसभा मानसून सत्र के दूसरे दिन सत्र शुरू होने से पहले चंदनकियारी के इंजीनियरिंग कॉलेज को वापस करने और दलित परिवार भूखल घासी के परिजनों को मुआवजा और सुरक्षा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

    मौके पर उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार लाठी और गोली के बल पर यहां की जनता, दलित, गरीब के अधिकारों को छीनने का प्रयास कर रही है। वहीं उन्होंने कहा कि चंदनकियारी अनुसूचित जाति आरक्षित क्षेत्र है। ऐसे में पिछली सरकार ने वहां के युवाओं को उच्च शिक्षा और आर्थिक रूप से समृद्ध करने के लिए चंदनकियारी में एक इंजीनियरिंग कॉलेज की स्वीकृति प्रदान की थी। बावजूद इसके हेमंत सरकार ने चंदनकियारी से इंजीनियरिंग कॉलेज को रद्द कर कहीं और स्थापित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने सरकार से मांग किया कि चंदनकियारी में बनने वाले इंजीनियरिंग कॉलेज को चंदनकियारी में ही स्थापित किया जाए। 

    वहीं उन्होंने भूख से हुई भूखल घासी की मौत को लेकर सरकार से मांग किया कि पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये की सहायता राशि, एक आश्रित को सरकारी नौकरी, पीड़ित परिवार को सुरक्षा और वहां बसे अन्य घासी परिवार के लिए नौकरी और अन्य योजनाओं का लाभ दिया जाए।

  • किसानों के लिए काला कानून, कांग्रेस करेगी विरोध

    उज्ज्वल दुनिया /रांची ।  झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं खाद्य आपूर्ति सह वित्त मंत्री डा रामेश्वर उरांव ने कृषि उत्पाद व्यापार एवं वाणिज्य विधेयक, कृषि आश्वासन समझौता और कृषि सेवा पर करार विधेयक कानून का व्यापक विरोध करने का फैसला किया है। डा उराँव ने कहा यह बिल हिंदुस्तान के इतिहास में काली स्याही से लिखा जाएगा ।किसानों और राज्यों के खिलाफ इस कानून का कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे राज्य में व्यापक विरोध करेंगे। 

    गलत तरीके से पास करवाया गया 


    रामेश्वर उरावं ने कहा कि लोकसभा और राज्यसभा से भारी विरोध के बावजूद गलत तरीके से पास हुए इस बिल को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की एक बैठक आज दिनांक 21 सितंबर को कांग्रेस भवन में आहूत की गई ।बैठक में कहा गया है कि इस बिल को लेकर पूरे देश के किसानों को डर है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य आधारित खरीद प्रणाली का अंत होगा और निजी कंपनियों द्वारा शोषण बढेगा । प्रदेश कांग्रेस ने कहा है कि मानसून सत्र के बाद राज्यव्यापी कार्यक्रमों की रणनीति तय की जाएगी, लेकिन इतना तो तय है की किसानों के अहित कर इस बिल का उसी प्रकार विरोध होगा जिस तरह भूमि अधिग्रहण कानून के साथ केंद्र की सरकार ने छेड़छाड़ करने की कोशिश की थी ।

    पूंजीपतियों के लिए लाया गया है किसान बिल- आलोक दूबे 


    बैठक में अपने विचार रखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा भारतीय खाद्य एवं कृषि व्यवसाय पर हावी होने की इच्छा रखने वाले बड़े उद्योगपतियों के अनुरूप इस कानून को बनाया गया है जो किसानों की मोलतोल करने की शक्ति को कमजोर करेगा।इसके अलावा बड़ी निजी कंपनियों, निर्यातकों, थोक विक्रेताओं और प्रोसेसर को इससे कृषि क्षेत्र में बढ़ सकती है।किसानों के विरुद्ध विधेयक से नाराज इनके कैबिनेट के मंत्री  शिरोमणि अकाली दल की नेता और केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने इस्तीफा तक दे दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक दूबे  ने कहा कि यह काला कानून संविधान के स्प्रिट पर प्रहार किया गया है क्योंकि जो स्टेट सब्जेक्ट था ट्रेडिंग के नाम पर सेंट्रल गवर्नमेंट ने कानून पास करने की कोशिश की है ।
    प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा पहले भी केन्द्र सरकार एक्वीजिशन एक्ट लाए थे,काफी हंगामा हुआ,किसान भी काफी नाराज थे,विरोध को देखते हुए कानून वापस लेना पड़ा।केन्द्र की सरकार कोरपोरेट सेक्टर को जमीन देने की कोशिश में जब विफल हुई तो फिर से कृषि संशोधन विधेयक के माध्यम से केन्द्र सरकार पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाना चाहती है जिसका व्यापक विरोध होगा। किशोर शाहदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भी भारत का कोई किसान शामिल नहीं था, बड़ा उद्योगपति जो कृषि क्षेत्र में घुसकर अपना मुनाफा कमाना चाहते हैं उनके लिए कल का दिन जश्न का दिन था लेकिन देश का किसान कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में काले कानून का व्यापक विरोध करेगी


      कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डा राजेश गुप्ता छोटू ने भारत के प्रधानमंत्री से पूछा है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य कहां से देंगे और कैसे देंगे क्योंकि मंडियां तो खत्म हो जाएंगी ,मंडियों में जब किसान की उपज आएगी ही नहीं तो क्या फ़ूड कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया 62 करोड़ किसानों के खेत में जाएगी एमएसपी देने के लिए। राजेश गुप्ता ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री किसान विरोधी हैं, खेत मजदूर विरोधी हैं खेत खलिहान पर आक्रमण कर रहे हैं, खेती पर अतिक्रमण कर रहे हैं ।एक तरफ करोना महामारी से देश परेशान है दूसरी तरफ किसानों पर हमला देश कभी माफ नहीं कर सकता प्रधानमंत्री के इस षड्यंत्र का कांग्रेस पार्टी चरणबद्ध तरीके से आंदोलन कर विरोध करेगी।

  • चौका में युवक पर अपराधियों ने की फायरिंग, टीएमएच में हुई मौत

    सरायकेला-खरसावां जिला के चौका थाना अंतर्गत खूंटी गांव के समीप रविवार देर शाम को अज्ञात अपराधियों ने राजू महतो नामक युवक पर जानलेवा हमला किया है। वैसे गंभीर रूप से घायल युवक को आनन-फानन में टाटा मुख्य अस्पताल लाया गया। जहां उसकी उसकी मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने युवक पर 6,7 फायरिंग की जिमसें से 4 गोलियां उसके शरीर मे लगी। घटना के संबंध में युवक के पिता ने बताया कि घर के पास सड़क पर उनका बेटा बैठा हुआ था, इसी बीच अपराधियों ने उसे गोली मार दी। युवक के पिता ने अपने बेटे की किसी के साथ दुश्मनी से इनकार किया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही चौका थाना की पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। मृतक युवक चौका थाना क्षेत्र के खूंटी पहाड़धार का बताया जा रहा है।

  • जमीन विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की हत्या के लिए दी सुपारी

    उज्ज्वल दुनिया /गढ़वा ।  पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की जमीन विवाद संबंधित मामले में एक पक्ष के द्वारा दूसरे पक्षों को जान से मारने हेतु सुपारी दी गई है। सूचना के आलोक में मेराल थाना द्वारा तत्परता से उक्त सुपारी किलर/अपराधी गुड्डू अंसारी, पिता- सुलेमान अंसारी, ग्राम- पेंदली, थाना- मेराल, जिला- गढ़वा को गिरफ्तार किया गया एवं उसके पास से 315 का दो पिस्तौल,5 गोली, 9400 रुपया नगद तथा एक बैग बरामद किया गया। पूर्व में यह अपराधी नक्सल/बस डकैती/आर्म्स एक्ट/अपहरण जैसे गंभीर कांडों में भी जेल जा चुका है। 

  • किसानों केलिये स्वतंत्र भारत का सबसे हितकारी विधेयक

    उज्ज्वल दुनिया /रांची ।  लोकसभा और राज्यसभ में ऐतिहासिक कृषि सुधार विधेयकों का पारित किये जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने कहा कि यह विधेयक देश के किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है। 

    कृषि उपज व्यापार एवं वाणिज्य विधेयक और कृषि कीमत आश्वासन और कृषि सेवा कर करार विधेयक सही मायने में किसानों को बिचौलियों और तमाम अवरोधों से मुक्त करेगा। इस कृषि सुधार से किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए नए-नए अवसर मिलेंगे, जिससे उनका मुनाफा बढ़ेगा। इससे हमारे कृषि क्षेत्र को जहां आधुनिक टेक्नोलॉजी का लाभ मिलेगा, वहीं अन्नदाता सशक्त होंगे। 
     

      किसानों को भ्रमित करने में बहुत सारी शक्तियां लगी हुई हैं। मैं अपने किसान भाइयों और बहनों को आश्वस्त करता हूं कि एमएसपी और सरकारी खरीद की व्यवस्था बनी रहेगी। ये विधेयक वास्तव में किसानों को कई और विकल्प प्रदान कर उन्हें सही मायने में सशक्त करने वाले हैं। स्वामी नाथन कमेटी की सिफारिशों को आधार बनाकर यह विधेयक लाया गया है।
    उन्होंने देश के अन्नदाताओं के हित में उठाये गए कदम की सराहना करते हुए कहा कि इन महत्वपूर्ण कृषि विधेयकों के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग और ट्रांजैक्शन प्लेटफार्म का मार्ग प्रशस्त होगा, जो एक व्यापार क्षेत्र में राज्य के अंदर या दूसरे राज्यों के साथ व्यापार में किसानों के लिए पारदर्शी व्यवस्था स्थापित करने में सहायक होगा।  किसान बेहतर मूल्य पर अपने कृषि उत्पाद को अपनी पसंद के स्थान पर बेच सकता है। जिससे संभावित खरीदारों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।


    प्रेसवार्ता में प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू एवम प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक उपस्थित थे।

  • दलित विरोधी है हेमंत सरकार, दोषियों का कर रही संरक्षण

    राज्य भर में भूख से हुई मौत की न्यायिक जांच हो


    उज्ज्वल दुनिया /रांची । राज्य में हो रहे भूख से मौत और दलितों के ऊपर हो रहे अत्याचार मामले को लेकर रविवार को रांची के भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह चंदनकियारी विधायक अमर कुमार बाउरी ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया।


    उन्होंने कहा कि 6 मार्च को बोकारो जिला के कसमार में भूखल घासी की मौत भूख के कारण हो जाती है। जिसका प्रमाण अखबारों और मीडिया में आई खबरों से मिलता है। मामले को लेकर उस वक्त चल रहे विधानसभा सत्र में भी मुख्यमंत्री का ध्यान इस ओर आकृष्ट करवाया गया था। बावजूद इसके अधिकारियों का दबाव लगातार भूखल घासी के परिजनों पर बनाया जा रहा था। उन्हें कहा जा रहा था कि वे अखबारों और मीडिया में कहे कि भूखल घासी की मौत का कारण बीमारी है। 

    भूख से मौत को बीमारी बताने की साजिश 

    बाउरी ने  कहा कि इसके ठीक दो महीने के बाद भूखल घासी के बेटे की मौत बीमारी के दौरान हो जाती है और फिर अगस्त महीने में उसकी बेटी की भी मौत भी हो जाती है। तीन मौतों के बाद भूखल घासी के परिवार को तीन सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है। अब स्थिति यह है कि बाकी के बचे परिवार को डर है कि अगर उनके साथ किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना होती है तो सरकार की तरफ से उन्हें कोई मदद नहीं मिलेगी।


    अमर कुमार बाउरी ने बताया कि वर्तमान में विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है और सरकार को इस बात का डर है कि कहीं भूखल घासी का मामला विधानसभा में फिर से ना आ जाये इसलिए भूखल घासी के परिवार को बोकारो परिसदन में अतिथि के तौर पर रखा गया है। अब यह तो सरकार ही जाने कि उन्हें बतौर अतिथि रखा गया है या फिर उन्हें हाईजैक करके सरकारी संरक्षण में रखा गया है।

    दलितों से अत्याचार के मामले को दबाने की कोशिश में सरकार 

    वहीं उन्होंने एससी एसटी एक्ट मामले में दर्ज केस के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि दुमका में रंजीत तुरी ने एससी एसटी एक्ट में केस दर्ज किया। जिसे दबाने के लिए राज्य के मुखिया के भाई जिला के अधिकारियों पर दबाव बनाते नजर आए। और कोई करवाई नही होने दिया। झरिया की लीलू बाउरी ने जब एक अधिकारी पर गाली गलौज का मामला एससी एसटी एक्ट में दर्ज करवाया तो उसके बाद भी उसके इस केस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। 

  • सरकार अगर लैंड म्युटेशन बिल को विधान सभा मे पेश करेगी तो अब याचना नहीं रण होगा

    उज्ज्वल दुनिया /रांची । भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने लातेहार के चंदवा प्रखंड मुख्यालय के इंदिरा गांधी चौक पर भाजपा के अन्य नेताओं के के साथ झारखंड म्युटेशन एक्ट 2020 की  प्रतियों को जलाया।बाद में चंदवा आईबी में एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया और कहा की ऐसी सूचना है कि राज्य सरकार सत्र के अंतिम दिन गरीबों की जमीन की लूट की छूट देने वाले इस बिल को पारित करने का कोशिश करेगी।


    प्रतुल ने कहा अगर सरकार ने ऐसा प्रयास किया तो अब याचना नहीं अब रण होगा ।भाजपा सड़क से विधानसभा तक इस बिल के विरोध में सरकार के खिलाफ  कड़ा प्रतिकार करेगी और किसी सूरत में बिल को  पारित नहीं होने देगी। प्रतुल ने कहा की इस बिल के पास हो जाने से झारखंड के आदिवासी और मूल वासियों की जमीन को लूटने वालों भूमि माफिया और भ्रष्ट अधिकारियों को मज़बूत संरक्षण मिलेगा।


    प्रतुल ने प्रेस से बात करते हुए बताया की बिल के सेक्शन 22 में स्पष्ट है की भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ किसी भी कार्रवाई को करने के पहले सरकार के द्वारा पहले जांच कराने और फिर अनुमति देने का प्रावधान है। अमूमन ऐसा होता है कि अगर किसी आदिवासी की जमीन को किसी रिवेन्यू अधिकारी ने गलत तरीके से किसी दूसरे व्यक्ति को बंदोबस्त कर दिया है तो उसके खिलाफ मुकदमा चलता है। लेकिन सरकार ने अब अदालतों के संज्ञान लेने की शक्ति को भी अपने पास रख लिया है। राज्य सरकार भ्रष्ट अधिकारियों को दोहरी सुरक्षा देना चाह रही है।


    प्रतुल ने कहा की भाजपा सदन से सड़क तक लड़ाई लड़ कर इस गरीब विरोधी सरकार को इस जमीन की लूट की छूट देने वाले बिल को सदन में पेश कर पारित नही करने देगी।
     कार्यक्रम में चंदवा के प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार पाठक,श्रवण प्रसाद गुप्ता, शिवकेश्वर यादव,अमित गुप्ता,कुलामन साव, गौरव दुबे,दीपक प्रसाद,बबलू सोनी,मनीष गुप्ता,राहुल शाहदेव,गोपाल शाहदेव, आदि उपस्थित थे।