Sunday 17th of May 2026 07:39:53 AM
HomeNationalरविशंकर प्रसाद ने खुद को एकांतवास में किया, शनिवार को की थी...

रविशंकर प्रसाद ने खुद को एकांतवास में किया, शनिवार को की थी शाह से मुलाकात

नई दिल्ली ।  केंद्रीय कानून व संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने खुद को एकांतवास में (कवरन्टीन) कर लिया है। वह गत शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले थे। शाह के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनसे हाल के दिनों में मुलाकात करने वाले मंत्री व नेता खुद को एकांतवास में कर रहे हैं। रविशंकर ने इसकी शुरुआत की है।केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के कार्यालय ने सोमवार को बताया कि उन्होंने खुद को एकांतवास में कर लिया है। एहतियात के तौर पर उन्होंने यह फैसला किया है। दरअसल, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की कोरोना जांच की रिपोर्ट गत रविवार को पॉजिटिव आई है, जिसके बाद गृहमंत्री के कार्यालय ने इसकी जानकारी साझा की। शाह ने स्वंय अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों की सलाह पर वह मेदांता अस्पताल में भर्ती हो गये हैं।

शाह ने ट्वीट में कहा है कि जो लोग भी हाल के दिनों में उनसे मिले हैं, वे अपनी जांच करा लें और सावधानी बरतें। शाह ने कहा है, ‘कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है, परंतु डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं।’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments