Saturday 27th \2024f July 2024 04:43:57 AM
HomeLatest Newsहोम क्वॉरेंटाइन का पालन नहीं करने वालों पर सख्ती , अशोक नगर...

होम क्वॉरेंटाइन का पालन नहीं करने वालों पर सख्ती , अशोक नगर क्षेत्र के पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज

उज्ज्वल दुनिया /रांची ।  दूसरे राज्यों से  रांची में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों द्वारा होम क्वॉरेंटाइन का अनुपालन नहीं करने पर सख्ती जारी है। ऐसे लोगों के खिलाफ रांची जिला प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। ताज़ा मामले में अशोक नगर, अरगोड़ा थाना क्षेत्र के पांच लोगों के खिलाफ होम क्वॉरेंटाइन का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।

जांच करने पहुंची टीम तो नहीं मिले घर पर


उपायुक्त रांची के निदेशानुसार झारखंड राज्य के बाहर से रांची जिला/शहर में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों के होम क्वॉरेंटाइन में रहने की जांच की जा रही है। दूसरे राज्य से आने के बाद अशोक नगर क्षेत्र के सभी पांचों लोगों को 14 दिनों तक होम क्वॉरेंटाइन में रहने का निर्देश दिया गया था। इनके द्वारा दिए गए पते पर जांच करने जब ज़िला प्रशासन की टीम पहुंची तो सभी अपने-अपने घरों से बाहर थे।


इनके खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी


1. आकाश कुमार सिन्हा, आकाश गूंज, आनंद विहार, कडर, अशोक नगर।
2. भुनेश्वर कुमार, हनी वेल अशोक नगर रांची।
3. अमित रॉय, हनी वेल अशोक नगर रांची।
4.  मिथुन कुमार, हनी वेल अशोक नगर रांची।
5. शंभू कुमार,  हनी वेल अशोक नगर रांची।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments