Thursday, March 28, 2024
HomeBreaking Newsलूट के माल के बंटवारे को लेकर सीता सोरेन और बसंत सोरेन...

लूट के माल के बंटवारे को लेकर सीता सोरेन और बसंत सोरेन में रार

उज्ज्वल दुनिया/दुमका ।  भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश समेत कई नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने स्वजनों के साथ राज्य की खनिज संपदाओं की लूट कर अपना खजाना भर रहे हैं। कोयला, बालू और पत्थर की तस्करी हो रही है। इसकी हिस्सेदारी को लेकर सोरेन परिवार में भी रार है। सोरेन परिवार की बड़ी बहू इस मुद्दे पर मुखर होकर सरकार पर प्रहार कर रही है। 

हांका लगाकर चलाई जा रही है हेमंत सरकार- अन्नपूर्णा देवी 

 गुरुवार को भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार हांका लगाकर चलाई जा रही है। कोडरमा सांसद ने कहा कि अगर पूर्व की रघुवर सरकार ने सचमुच राज्य का खजाना खाली करके छोड़ा है तो हेमंत सरकार को तुरंत श्वेत पत्र जारी करना चाहिए।

झामुमो का पलटवार 

भाजपा के इन आरोपों पर झामुमो के नेता व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता ने कहा कि चलनी सूप को आइना दिखाए यह अनुचित है। पांच साल के रघुवर सरकार में लूट और भ्रष्टाचार की खुली छूट थी। रघुवर सरकार के मंत्रियों के कारनामों से राज्य की जनता अवगत है। किसानों की हकमारी करने वाले भाजपा के नेता आज जब किसानों के हक की बात करते हैं तो ऐसा लगता है कि वे एकबार फिर से किसानों को भ्रमित कर रहे हैं। शशांक ने कहा कि उपचुनाव में भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। दुमका की जनता इस माटी की पार्टी झामुमो के साथ हमेशा से है। उपचुनाव में फिर से एकबार भाजपा को हार का सामना करना पड़ेगा।

उपचुनाव में भ्रष्टाचार एक बड़ा मुद्दा

नेताओं के आरोप-प्रत्यारोप से इतर आमजनों की राय में उपचुनाव में भ्रष्टाचार एक बड़ा मुद्दा है। दुमका के रसिकपुर निवासी अमित कुमार कहते हैं कि झारखंड और खासकर संताल परगना में भ्रष्टाचार हमेशा से एक बड़ा मुद्दा रहा है। खासकर नेता, बिचौलिया और अफसरों के लिए यह इलाका एक उपनिवेश जैसा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments