Saturday 27th \2024f July 2024 11:16:23 AM
HomeLatest Newsराजीव गांधी ने किया था राम मंदिर का शिलान्यास, नरसिम्हा राव...

राजीव गांधी ने किया था राम मंदिर का शिलान्यास, नरसिम्हा राव ने आगे बढ़ाया

उज्ज्वल दुनिया \रांची। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर भूमिपूजन के मौके पर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि कांग्रेस की आस्था मंदिर निर्माण में शुरू से ही रही है। उन्होंने कहा कि इस बात की सभी को जानकारी होनी चाहिए कि राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने का काम सबसे पहले प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने किया था और बाद में पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव ने इसे आगे बढ़ाने का काम किया था। 

गांधीजी रामराज्य का सपना देखते थे 


रामेश्वर उरावं ने कहा कि गांधीजी भी रामराज्य की कल्पना करते रहे और जब आजादी के बाद देश में कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार बनी, तो सभी वर्ग-समुदाय को साथ लेकर रामराज्य की बुनियाद रखी गयी। महात्मा गांधी सुबह शाम रघुपति राघव राजा राम का भजन गाया करते थे और पूरा देश इस भजन में उनके साथ शामिल होता था। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कभी भी भाजपा की तरह मंदिर-मस्जिद, गिरजाघर और गुरुद्वारे के मुद्दे को लेकर राजनीति नहीं की । 

राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बनें राम मंदिर- उमंग सिंघार


झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सह प्रभारी व अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव उमंग सिंघार ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण राष्ट्रीय एकता, बंधुत्व और सांस्कृतिक सद्भाव का पर्याय बनेगा। उन्होंने कहा कि राम तो सबके है, ‘सरलता,साहस, संयम, त्याग, वचनबद्धता, दीनबंधी राम नाम का सार है। राम सबमें है, राम सबके साथ हैं। राम और सीता के संदेश और उनकी कृपा के साथ रामलला के मंदिर के भूमिपूजन का कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता, बंधुत्व और सांस्कृतिक समागम का अवसर है। उमंग सिंघार ने कहा कि प्रभू राम कोरोना संक्रमण, देश में गरीबी, भूखमरी,अशिक्षा और बेरोजगारी से मुक्ति दिलाये।
प्रदेश कांग्रेस भवन में भूमि पूजन के स्वागत में दीप प्रज्ज्वलन के साथ ही मिठाईयां भी बांटी गयी। 

राम भारत के आदर्श- बन्ना गुप्ता 


झारखंड सरकार के मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि भगवान राम,माता सीता और रामायण की कथा हजारों वर्षों से हमारे सांस्कृतिक और धार्मिक स्मृतियों में प्रकाश पुंज की तरह आलोकित है ,भगवान राम नैतिकता बलिदान, शक्ति और धार्मिकता की आदर्श छवि है ।

सबका कल्याण चाहते हैं राम – बादल पत्रलेख 


झारखंड सरकार के मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि भगवान राम सबका कल्याण चाहते हैं इसलिए वे  मर्यादा पुरुषोत्तम हैं, उन्होंने कहा कि राम साहस हैं, राम संगम हैं, राम सहयोगी हैं और सबसे महत्वपूर्ण राम सबके हैं।


दीपिका पांडे सिंह ने दी बधाई 


प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि भगवान राम सबके पूज्य हैं, सबके अराध्य है, वे सबके कल्याण करने वाले हैं तथा सबके हितकारी है। मर्यादा पुरूषोतम हमारे हृदय में विराजमान है।


विधायक दीपिका पाण्डेंय सिंह ने राम मंदिर भूमि पूजन की राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा आशा है कि त्याग, कर्तव्य, करुणा, उदारता, एकता बंधुत्व, सद्भाव, सदाचार के रामबाण मूल्य जीवन पथ का रास्ता बनेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments