Saturday 27th \2024f July 2024 04:44:51 AM
HomeLatest Newsबेरमो से कांग्रेस प्रत्याशी जयमंगल सिंह पर संपत्ति के संबंध में गलत...

बेरमो से कांग्रेस प्रत्याशी जयमंगल सिंह पर संपत्ति के संबंध में गलत सूचना देने का आरोप

भाजपा ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से की शिकायत

उज्ज्वल दुनिया /रांची । उपचुनाव में महागठबंधन के दोनों प्रत्याशी बेरमो से कांग्रेस के जयमंगल सिंह एवं दुमका से झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन द्वारा नामांकन पत्र में दी गई गलत एवम भ्रामक सूचनाओं के खिलाफ भाजपा लगातार आक्रामक है।

भाजपा चुनाव आयोग संपर्क विभाग के सह संयोजक सुधीर श्रीवास्तव ने आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड से शिकायत दर्ज कर जयमंगल सिंह की घोषित संपत्ति की जांच कराने एवम भ्रामक और गलत जानकारी देने के कारण नामांकन रद्द करने की मांग की।सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि  उपर्युक्त शिकायत की प्रति मुख्य चुनाव आयुक्त नई दिल्ली, प्रवर्तन निदेशालय, नई दिल्ली,आब्जर्वर बेरमो विधानसभा क्षेत्र,मुख्य आयकर आयुक्त झारखंड, उपायुक्त बोकारो एवम आरओ बेरमो को भी प्रेषित किया गया है।

सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि बेरमो उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी जयमंगल  सिंह ने इतिहास रच दिया है।पूर्व वित्त मंत्री के पुत्र ने पहले ही आनेवाले वित्तीय वर्ष के रिटर्न्स भरने की जानकारी नामांकन पत्र में दिया है। इन्होंने अपनी धर्मपत्नी के संबंध में भी ऐसी ही जानकारी दी है। इसके अलावा विगत 5 वर्षों की आयकर रिटर्न की जानकारी देने में इन्होंने वर्ष 2017-18 एवम 2016-17की कोई जानकारी नही दी है। सुधीर ने बताया कि यह बिल्कुल समझ से परे है कि इनके बैंक एकाउंट में एक रुपया भी जमा नही है।

सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि इन्होंने अपने नाम पर कोई  ऋण,वाहन, गैर कृषि योग्य भूमि,पिस्टल, बंदूक,या अन्य संपत्ति का उल्लेख शपथपत्र में नही किया है। सोना चांदी का उल्लेख करते हुए उन्होंने केवल मूल्य ही बताए हैं परंतु वह मूल्य कितने वजन केलिये है इसका जिक्र नही है।जो आयोग के नियमानुसारआवश्यक है। इससे स्पष्ट होता है कि उन्होने जानकारियां छिपाई है।
उन्होंने कहा कि जयमंगल सिंह ने महत्वपूर्ण जानकारियों से संबंधित पफॉर्म 26 के पेज 5 से लेकर 10 तक के सभी  कॉलम में अनुसूची शब्द का उल्लेख किया है जो बिल्कुल ही असंगत है। सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि पार्टी ने इन बातों की जानकारी देते हुए चुनाव आयोग से जांच कराकर करवाई की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments