Saturday 27th \2024f July 2024 05:41:01 AM
HomeBreaking Newsनृसिंह स्थान मंदिर के पास दो समुदायों में पथराव, सदर थाना प्रभारी...

नृसिंह स्थान मंदिर के पास दो समुदायों में पथराव, सदर थाना प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल

पुलिस छावनी में तब्दील हुआ खपरियावां और आसपास का इलाका, सामाजिक सौहार्द्र की पहल तेज, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में

प्रतिबंधित मांस मिलने के बाद भड़का आक्रोश

बताया गया कि पास ही के बनहा गांव के एक घर में प्रतिबंधित मांस की जानकारी मिली। इसी का विरोध करने पर एक पक्ष की ओर से पथराव शुरू हो गया। जवाब में दूसरे पक्ष की ओर से भी पथराव किया गया। इस बीच एक पक्ष ने बाइक फूंक डाले।

भीड़ पर नियंत्रण के लिए पुलिस को करनी पड़ी दो राउंड हवाई फायरिंग

माहौल बिगड़ने की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर वज्र वाहन और जेसीबी समेत डीआईजी वेणुकांत होमकर, एसपी कार्तिक एस, सदर एसडीओ मेघा भारद्वाज, सदर एसडीपीओ कमल किशोर, ग्रामीण एसडीपीओ विवेकानंद ठाकुर, बड़कागंव एसडीपीओ भूपेंद्र रावत, सदर इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी गणेश सिंह, कटकमदाग थाना प्रभारी धनंजय सिंह सदलबल पहुंच गए।

असामाजिक तत्वों की पहचान की जा रही : एसपी

भीड़ को हटाने के क्रम में सदर थाना प्रभारी के सिर पर पत्थर लगी और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। साथ में एक अन्य पुलिस कर्मी मनीष चंदेल को भी चोट लगी। उसके बाद पुलिस की ओर से दो राउंड हवाई फायरिंग की गई। इससे पहले पुलिस ने लाठी भांज भीड़ पर नियंत्रण का प्रयास किया। भीड़ के नहीं मानने पर पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। इस बीच डीसी संदीप सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। फिर किसी प्रकार भीड़ पर नियंत्रण किया गया।

दोषियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी : डीआईजी

पूरे घटनाक्रम पर डीआईजी वेणुकांत होमकर ने कहा कि स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है। दोषियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है। वहीं एसपी कार्तिक एस ने बताया कि दोनों समुदाय के गणमान्य लोगों के साथ शांति स्थापित करने का प्रयास जारी है। असामाजिक तत्वों की पहचान की जा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। इधर खपरियावां, रसूलीगंज, बनहा, हरहद आदि इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस गश्त भी तेज कर दी गई है। बाद में प्रतिबंधित मांस जब्त कर जेसीबी से गड्ढा खोद जमीन के नीचे दफना दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments