Saturday 27th \2024f July 2024 10:12:06 AM
HomeLatest Newsआधुनिक भारत के जनक थे राजीव गांधी

आधुनिक भारत के जनक थे राजीव गांधी

उज्ज्वल दुनिया \रांची: झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव की अध्यक्षता में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 76वीं जयंती पार्टी कार्यालय में मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर सांसद गीता कोड़ा, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राजेश ठाकुर, पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव और विधायक राजेश कच्छप उपस्थित हुए।

रामेश्वर उरांव ने कहा कि स्व. राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माण के साथ -साथ संचार क्रांति के जनक थे। स्व. गांधी ने एक ओर भारत को संचार क्रांति के माध्यम से आधुनिक बनाने का पहल किया। वहीं भारत वर्ष की आत्मा गांवों को पंचायती राज देकर मजबूत बनाने का काम किया। पंचायती राज के माध्यम से ग्रामीण भारत सशक्त हुआ।

स्व. गांधी ने देश के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए मतदान का अधिकार 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष करने का काम किया। स्व. राजीव गांधी द्वारा पंजाब के समस्याओं का समाधान, दल-बदल कानून पर नियंत्रण, इन्फोरमेशन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान को देश कभी भुला नहीं सकता है। स्व. गांधी का हर प्रयास भारत को दुनिया के सामने मबजूत बनाने का रहा है।

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ही थे, जिन्होंने भारत में दूरसंचार क्रांति लाई। आज जिस डिजिटल इंडिया की चर्चा है, उसकी संकल्पना राजीव गांधी अपने जमाने में कर चुके थे।

राजीव गांधी की एक बड़ी उपलब्धि नवोदय विद्यालय की स्थापना भी है। मौजूदा समय देश में खुले 551 नवोदय विद्यालयों में 1.80 लाख से अधिक छात्र पढ़ाई कर रहे हैं।

श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में प्रदेश कांग्रेस के जोनल कोऑर्डिनेटर रमा खलखो, भीम कुमार, प्रवक्ता शमशेर आलम, डॉ. राकेश किरण महतो, ईश्वर आनंद, अमूल्य नीरज खलखो, आलोक कुमार दूबे, डॉ. जय प्रकाश गुप्ता, निरंजन पासवान, सुरेश बैठा, नेली नाथन, नीरज भोक्ता आदि शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments