Monday 27th of April 2026 04:38:40 AM
HomeLatest Newsआदित्यपुर: 45 पुड़िया ब्रॉउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार, गया जेल

आदित्यपुर: 45 पुड़िया ब्रॉउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार, गया जेल

 

सरायकेला: सरायकेला जिला पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां शनिवार को आदित्यपुर थाना अंतर्गत मुस्लिम बस्ती के समीप गश्ती दल को देख कर भाग रहे एक युवक को हिरासत में लेने पर उसके पास से 45 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया। पुलिस की गिरफ्त में आए युवक का नाम मुस्तफा अंसारी बताया जाता है। जिसे पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जानकारी देते हुए सरायकेला एसडीपीओ राकेश रंजन ने बताया, कि क्षेत्र में अवैध नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि बरामद ब्राउन शुगर का वजन लगभग 6.11 ग्राम है। वही उन्होंने कहा कि इसके आगे कार्रवाई जारी रहेगी। मौके पर आदित्यपुर थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments