Saturday 22nd of March 2025 10:03:00 AM
HomeBreaking News8 से 12 फरवरी तक आंधी-तूफान और भारी बारिश की संभावना, IMD...

8 से 12 फरवरी तक आंधी-तूफान और भारी बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 8 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने जा रहा है, जिससे उत्तर भारत और उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत हिमाचल प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश तक बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

बदल सकता है मौसम का मिजाज

IMD के मुताबिक, पाकिस्तान के ऊपर एक टर्फ बन गया है, जो पूर्व की ओर बढ़ रहा है। इसके चलते भारत में मौसमी गतिविधियां तेज होंगी। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी रह सकती है। वहीं, मैदानी इलाकों में बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है।

तापमान में गिरावट की संभावना

मौसम वैज्ञानिक सोमा राय के अनुसार, इन मौसमी गतिविधियों के चलते उत्तर भारत के कई हिस्सों में तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट हो सकती है। हालांकि, इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे इजाफा होने की संभावना भी जताई जा रही है।

बीते दिनों भी बदला था मौसम

पिछले दिनों दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई थी। इसके चलते ठंड में भी इजाफा हुआ था।

कहां होगी बारिश और बर्फबारी?

  • हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड: बर्फबारी की संभावना
  • दिल्ली-एनसीआर: हल्की बारिश और आंधी
  • अरुणाचल प्रदेश और असम: गरज के साथ मूसलाधार बारिश

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासतौर पर पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने वालों को मौसम का ध्यान रखते हुए योजना बनाने की हिदायत दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments