HomeBreaking Newsरांची के बड़ा तालाब में मिला तीन दिनों से लापता बुजुर्ग का...

रांची के बड़ा तालाब में मिला तीन दिनों से लापता बुजुर्ग का शव, एनडीआरएफ ने चलाया अभियान

रांची। राजधानी रांची के प्रसिद्ध बड़ा तालाब से बुधवार सुबह एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान ग्वाला टोली निवासी 70 वर्षीय शाहिद अख्तर गद्दी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह शहर के जाने-माने बिल्डर साहब अली के भाई थे।

जानकारी के अनुसार, शाहिद अख्तर पिछले तीन दिनों से लापता थे। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को उनकी गुमशुदगी की सूचना दी थी।

बुधवार सुबह बड़ा तालाब में लोगों ने एक शव उपलता हुआ देखा। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं इलाके में शोक का माहौल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments