HomeBreaking Newsरांची में राय यूनिवर्सिटी के बीटेक छात्र की संदिग्ध मौत, किराए के...

रांची में राय यूनिवर्सिटी के बीटेक छात्र की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिला शव

रांची (आजाद सिपाही)। राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में झारखंड राय यूनिवर्सिटी के एक बीटेक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार सुबह विश्वविद्यालय के पास राजाउलातू इलाके में स्थित किराए के कमरे से छात्र का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान हजारीबाग जिले के पेटो गांव निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मनीष विश्वविद्यालय के पास किराए के कमरे में रहकर बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। वह पहले एक अन्य छात्र के साथ रहता था, लेकिन कुछ दिन पहले उसके रूममेट के वहां से चले जाने के बाद वह कमरे में अकेला रह रहा था।

सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर हुआ संदेह

बुधवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला और अंदर से कोई हलचल नहीं हुई, तो मकान मालिक को संदेह हुआ। कमरे के अंदर छात्र का शव मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही नामकुम थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। छात्र की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस मृतक के दोस्तों और सहपाठियों से जानकारी जुटा रही है। साथ ही, घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाने के लिए मोबाइल फोन और कॉल डिटेल्स की जांच किए जाने की भी जानकारी सामने आई है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की परिस्थितियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments