-हजारीबागः चरही में CISF की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रक जब्त
-अजय निराला/उज्जवल दुनिया संवाददाता
हजारीबाग। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई एनटीपीसी-सीएमपी, हजारीबाग ने गुरुवार 15 अक्टूबर 2026 की रात सूत्रों से प्राप्त सूचना पर चरही चौक पर कार्रवाई करते हुए अवैध कोयला लदे दो ट्रक को जब्त किया है। सीआईएसएफ ने बताया कि उक्त ट्रक बादम कोयला खनन परियोजना क्षेत्र से अवैध रूप से कोयला लोडकर ले जा रहे दो ट्रकों को पकड़ा। दोनों ट्रकों पर कुल वजन 99.260 मीट्रिक टन दर्ज किया गया। इस कार्रवाई के दौरान ट्रक चालकों से कोयला संबंधित कागजात मांगी गई लेकिन उनके द्वारा वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर दोनों ट्रकों को जब्त किया गया। मामले में MMDR Act के अंतर्गत आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।

-CISF का सख्त संदेश
सीआईएसएफ ने स्पष्ट रुप से कहा कि अवैध कोयला कारोबार को पूर्ण रुप से बंद कराने को लेकर उनका यह अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
CISF का अवैध कोयला कारोबार पर जबर्दस्त प्रहार, अब कोयला तस्करों की खैर नहीं
RELATED ARTICLES

