Sunday 31st of May 2026 02:45:40 AM
HomeBreaking Newsएक करोड़ के इनामी नक्सली प्रायग मांझी की पत्नी गिरफ्तार

एक करोड़ के इनामी नक्सली प्रायग मांझी की पत्नी गिरफ्तार

नक्सली जया गिरफ्तार, न्यायिक दंडाधिकारी ने जया को न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा भेजा जया पर पूर्व में 25 लाख का इनाम भी घोषित था. 

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शर्मा के निर्देश पर साइबर डीएसपी आबिद खान और डुमरी इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने नक्सली जया को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक दंडाधिकारी निकहत आइसा के न्यायालय में प्रस्तुत किया। न्यायिक दंडाधिकारी ने जया को न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा भेज दिया गया है. नक्सली जया मधुबन थाना कांड संख्या 01/2019 में नामजद अभियुक्त है. यहां बता दें कि जेल भेजी गई जया भाकपा माओवादी सेन्ट्रल कमिटी मेंबर एक करोड़ की इनामी प्रयाग मांझी की पत्नी है. जया खुद ही भाकपा माओवादी संगठन ने स्पेशल एरिया कमिटी की सदस्य रह चुकी है. जया पर पूर्व में 25 लाख का इनाम भी घोषित था. सूत्रो की माने तो जया बीमार है और इलाज के लिए वह धनबाद के अस्पताल में भर्ती थी. इसी दौरान उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया. इसकी जानकारी के बाद गिरिडीह के एसपी दीपक कुमार शर्मा ने साइबर डीएसपी आबिद खान को जया को गिरफ्तार करने के लिए भेजा जिसके बाद मंगलवार को उसे गिरफ्तार किया गया। उसे 14 दिन के न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments