Sunday 19th of October 2025 06:02:54 PM
HomeBreaking Newsसाहिबगंज पहुंची कल्पना सोरेन, मंच से मोदी सरकार पर किया हमला, आजसू...

साहिबगंज पहुंची कल्पना सोरेन, मंच से मोदी सरकार पर किया हमला, आजसू के केंद्रीय सचिव ने थामा झामुमो का दामन

साहिबगंज/उधवा संवाददाता: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर साहिबगंज पहुंची। जहां अपने तय कार्यक्रम के अनुसार कल्पना सोरेन राजधानी रांची से हवाई मार्ग से साहिबगंज के उधवा प्रखंड पहुंची जिसके बाद कल्पना सोरेन उधवा हाई स्कूल परिसर प्रांगण में झारखंड मुक्ति मोर्चा के तत्वावधान में परियोजनाओं का समीक्षा कार्यक्रम में शामिल हुई।
भाजपा पर कल्पना ने बोला हमला 
इस दौरान उन्होंने अपनी बातो को जनता के सामने रखा। इसी बीच कल्पना सोरेन भावुक होकर स्थानीय भाजपा विधायक अनंत ओझा सहित मोदी सरकार पर जमकर हमला बोली। वहीं कल्पना ने आगे कहा कि भाजपा झारखंड में एड़ी चोटी का जोर लगा दें लेकिन झारखंड ना कभी टूटा है और ना कभी टूटेगा। इस दौरान झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन, मिथलेश ठाकुर एवं सांसद विजय हांसदा सहित सैकड़ों की संख्या में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्त्ता शामिल रहें।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments