HomeBreaking NewsJSSC-CGL भर्ती मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, चयनित अभ्यर्थी समीर हिरासत...

JSSC-CGL भर्ती मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, चयनित अभ्यर्थी समीर हिरासत में

गिरिडीह: JSSC-CGL भर्ती घोटाले की जांच के सिलसिले में CID ने गिरिडीह में देर रात कार्रवाई करते हुए CGL के एक चयनित अभ्यर्थी और ASO समीर उर्फ शालू को हिरासत में लिया है। कार्रवाई बेंगाबाद चौक स्थित एक मिठाई की दुकान पर की गई।

जानकारी के अनुसार, समीर छुट्टी लेकर रांची से बेंगाबाद आया था और रक्षाबंधन के अवसर पर अपने परिवार के साथ मिठाई की दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान CID की टीम बेंगाबाद पुलिस के सहयोग से वहां पहुंची और कार्रवाई करते हुए समीर को हिरासत में ले लिया।

बताया जा रहा है कि हिरासत में लेने के बाद CID की टीम समीर को पूछताछ के लिए रांची ले गई। हालांकि, जांच एजेंसी की ओर से उसकी भूमिका को लेकर विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

चयनित अभ्यर्थी की भूमिका पर जांच जारी

CID की इस कार्रवाई के बाद गिरिडीह में मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है। जांच एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि JSSC-CGL भर्ती मामले में समीर की क्या भूमिका रही है और क्या उसका किसी संदिग्ध गतिविधि या नेटवर्क से संबंध था।

समीर से पूछताछ के बाद मामले में नए तथ्य सामने आने की उम्मीद है। जांच के दौरान सामने आने वाली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

फिलहाल, CID की कार्रवाई ने JSSC-CGL भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रही जांच को लेकर एक बार फिर हलचल बढ़ा दी है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments