HomeBreaking NewsJharkhand Weather: 10 सितंबर तक छाए रहेंगे बादल, 8 को आंधी और...

Jharkhand Weather: 10 सितंबर तक छाए रहेंगे बादल, 8 को आंधी और वज्रपात की चेतावनी

रांची: झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 10 सितंबर तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की स्थिति बन सकती है।

मौसम विभाग ने 8 सितंबर को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। इस दिन राज्य के कुछ हिस्सों में मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना है। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की सलाह दी गई है।

आईएमडी के अनुसार, अगले पांच दिनों में राज्य के अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, बादल और बारिश के कारण कई क्षेत्रों में मौसम सुहाना बना रह सकता है।

राजधानी रांची में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। 5, 6 और 7 सितंबर को शहर में बादल छाए रहने के साथ गरज के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

वहीं 8 सितंबर को रांची का अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इस दिन शहर में एक-दो बार हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। 9 और 10 सितंबर को भी आसमान में बादल छाए रहने के साथ एक-दो दौर की हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments