HomeBreaking Newsझारखंड में SIR की समय सीमा फिर बढ़ी, अब 22 दिसंबर को...

झारखंड में SIR की समय सीमा फिर बढ़ी, अब 22 दिसंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

रांची। झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। आयोग ने पुनरीक्षण प्रक्रिया पूरी करने और मतदाता सूची से जुड़े दावे व आपत्तियों के निपटारे के लिए समयसीमा बढ़ा दी है। अब दावे और आपत्तियों के निराकरण की प्रक्रिया 15 दिसंबर 2026 तक चलेगी, जबकि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 दिसंबर 2026 को किया जाएगा।

निर्वाचन आयोग के नए कार्यक्रम के अनुसार, राज्य में मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय दिया गया है। इससे मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और अन्य त्रुटियों को सुधारने से संबंधित आवेदनों के निपटारे में अधिकारियों को सहूलियत होगी। संशोधित कार्यक्रम की जानकारी राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सहित संबंधित निर्वाचन अधिकारियों को भेज दी गई है।

आयोग ने नए कार्यक्रम के तहत अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और डुप्लीकेट श्रेणी में चिह्नित मतदाताओं के मामलों के लिए भी अलग समयसीमा निर्धारित की है। इन मतदाताओं से संबंधित नोटिस, सुनवाई और आवश्यक प्रक्रिया 18 नवंबर तक पूरी की जाएगी। इसके बाद 18 से 30 नवंबर तक सुनवाई और संबंधित रिकॉर्ड के संकलन की प्रक्रिया चलेगी।

वहीं, दावे और आपत्तियां दर्ज कराने तथा उनके निपटारे के लिए 15 दिसंबर तक समय निर्धारित किया गया है। इसके बाद सभी प्रक्रियाएं पूरी कर 22 दिसंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

निर्वाचन आयोग ने संबंधित अधिकारियों को संशोधित कार्यक्रम के अनुसार कार्य करने और राजनीतिक दलों को भी इसकी जानकारी देने का निर्देश दिया है, ताकि मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया निर्धारित समय के भीतर पूरी की जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments