Homeराजनीतिभाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से, राष्ट्रीय अध्यक्ष...

भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन करेंगे उद्घाटन

रांची: झारखंड भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शनिवार से रांची में शुरू हो रही है। रिंग रोड स्थित सुकुरहुटू के हवेली बैंक्वेट हॉल में आयोजित इस बैठक का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन करेंगे। बैठक में प्रदेश संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्ययोजनाओं और राज्य के राजनीतिक हालात पर चर्चा होने की संभावना है।

जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों के साथ होगी बैठक

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे होगी। सबसे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद दोपहर दो बजे से प्रदेश कार्यसमिति की मुख्य बैठक शुरू होगी। इस सत्र में नितिन नबीन उद्घाटन भाषण देंगे।

हवेली बैंक्वेट हॉल में तैयारियां पूरी

कार्यक्रम को लेकर हवेली बैंक्वेट हॉल में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बैठक स्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं। बैठक में शामिल होने के लिए पहुंच रहे नेताओं और पदाधिकारियों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। आगंतुकों का गमछा पहनाकर स्वागत भी किया जा रहा है।

लोकतंत्र और बेहतर नेतृत्व पर चर्चा का दावा

भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता वर्तमान सरकार से परेशान है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में राज्य को बेहतर नेतृत्व देने और लोकतंत्र बचाने के लिए कई अहम फैसले लिए जाएंगे।

बैठक में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों की भागीदारी रहेगी। दो दिवसीय इस बैठक को प्रदेश संगठन की आगामी रणनीति और कार्ययोजना के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments