HomeBlogहूती हमलों के बीच भारत-सऊदी अरब उड़ानों पर असर, एयर इंडिया और...

हूती हमलों के बीच भारत-सऊदी अरब उड़ानों पर असर, एयर इंडिया और अकासा ने बढ़ाई रोक

नई दिल्ली। सऊदी अरब में सुरक्षा संबंधी चिंताओं और हूती विद्रोहियों के हमलों के बीच भारत और सऊदी अरब के बीच हवाई सेवाएं प्रभावित हैं। भारतीय विमानन कंपनियों ने कई शहरों के लिए अपनी उड़ानों का निलंबन बढ़ा दिया है। इससे सऊदी अरब में रहने वाले भारतीय नागरिकों और उमरा यात्रा पर गए यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ताजा जानकारी के अनुसार, अकासा एयर ने जेद्दा के लिए अपनी उड़ानों पर रोक 18 नवंबर तक और रियाद के लिए 30 नवंबर तक बढ़ा दी है। वहीं, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने जेद्दा, रियाद और दम्माम के लिए अपनी उड़ानें 14 नवंबर तक निलंबित रखने का फैसला किया है। इंडिगो ने भी सऊदी अरब के कई शहरों के लिए उड़ानों पर 14 नवंबर तक रोक लगाई है।

सऊदी अरब में हमलों के बाद बढ़ी सुरक्षा चिंता

सऊदी अरब के हवाई अड्डों और अन्य महत्वपूर्ण नागरिक बुनियादी ढांचों को निशाना बनाकर किए गए हमलों के बाद क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के कई ठिकानों पर हमलों की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है।

भारतीय दूतावास के अनुसार, 21 अक्टूबर को दम्माम स्थित किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हुई थी, जबकि दो अन्य घायल हुए थे। पूर्वी प्रांत में सऊदी अरामको के शायबाह तेल क्षेत्र पर हुए हमले में भी एक भारतीय नागरिक घायल हुआ था।

भारतीय नागरिकों के लिए दूतावास की सलाह

रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे भारतीय नागरिकों से सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। हवाई हमले की स्थिति में घर के अंदर रहने और घटनाओं से जुड़े वीडियो या खबरें सोशल मीडिया पर साझा नहीं करने की सलाह भी दी गई है।

जेद्दा स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास प्रभावित भारतीय नागरिकों, विशेषकर उमरा यात्रियों की सहायता के लिए एयरलाइंस, स्थानीय प्रशासन और सामुदायिक संगठनों के संपर्क में है।

सऊदी एयरलाइंस की कुछ उड़ानें जारी

भारतीय विमानन कंपनियों की उड़ानों पर रोक के बावजूद सऊदी अरब की कुछ एयरलाइंस भारत के लिए सेवाएं संचालित कर रही हैं। सऊदी एयरलाइंस और फ्लाइनास की कुछ उड़ानें यात्रियों के लिए वैकल्पिक विकल्प उपलब्ध करा रही हैं। हालांकि, उड़ानों की उपलब्धता और समय-सारणी में बदलाव संभव है।

ऐसे में यात्रियों को एयरपोर्ट जाने से पहले संबंधित एयरलाइन से अपनी उड़ान की स्थिति की पुष्टि करने की सलाह दी गई है। उमरा यात्रियों को भी अपने ट्रैवल ऑपरेटर और एयरलाइन के संपर्क में रहने को कहा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments