गुमला :- गुमला जिला अंतर्गत स्थित घाघरा थाना क्षेत्र के गुनिया गांव से एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश में आया है, उक्त गांव के रहने वाले अमरेंद्र साहू की पत्नी सुलंती देवी का शव घर के भीतर रस्सी के सहारे फांसी के फंदे से लटकता हुआ पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही घाघरा थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, अपने पूरे दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर उपस्थित लोगों से गहराई से पूछताछ करते हुए , उक्त शव को फंदे से नीचे उतारकर अपने कब्जे में लेते हुएऔ और, पंचनामा तैयार कर उक्त शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया ।
मृतिका के मायके वालों ने मृतिका के पति पर घरेलू प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए, सख्त से ़सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई .उक्त घटना की सूचना पाकर पहुंचे मायके के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने घाघरा थाना पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने और दोषी पति अमरेंद्र साहू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि घरेलू प्रताड़ना की वजह से ही यह नौबत आई है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ होगी स्थिति, जांच में जुटी पुलिस
मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही उक्त मौत की असली वजह साफ हो पाएगी कि यह खुदकुशी है या हत्या। पुलिस मृतका के पति और ससुराल के अन्य लोगों से भी गहराई से पूछताछ कर रही है।

