HomeBreaking Newsदेवघर में अपराधियों का दुस्साहस: गैस कटर से काटकर पूरी ATM मशीन...

देवघर में अपराधियों का दुस्साहस: गैस कटर से काटकर पूरी ATM मशीन ले उड़े चोर, पुलिस जांच में जुटी

देवघर। झारखंड के देवघर में चोरों ने चोरी की एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। नगर थाना क्षेत्र के नंदन पहाड़ स्थित सेवा धाम के पास बदमाशों ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का पूरा ATM ही उखाड़ लिया और मशीन को अपने साथ ले गए। पुलिस के मुताबिक, वारदात मंगलवार तड़के करीब 3:30 से 4 बजे के बीच हुई।

गैस कटर से काटा शटर, फिर उखाड़ी मशीन

बताया जा रहा है कि बदमाश पहले ATM कियोस्क का शटर खोलने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल किया। इसके बाद ATM मशीन को वाहन से बांधकर उखाड़ लिया। चोर मशीन को करीब 500 मीटर तक सड़क पर घसीटते हुए ले गए और बाद में उसे वाहन में लादकर फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार, बदमाश ATM मशीन को देवघर के देविपुर इलाके की ओर ले गए। वहां मशीन को तोड़कर उसमें रखी नकदी निकाल ली गई। PTI के मुताबिक, ATM में करीब ₹4.8 लाख की नकदी थी।

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

पूरी घटना आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हुई है। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान और वारदात में इस्तेमाल वाहन का पता लगाने में जुटी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जांच तेज कर दी गई है।

देवघर के एसपी प्रवीण पुष्कर के अनुसार, पुलिस CCTV फुटेज की जांच कर रही है और आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। वारदात के बाद आसपास के जिलों की पुलिस को भी अलर्ट किया गया है।

सात लोगों के शामिल होने की बात

शुरुआती जानकारी में वारदात में करीब सात लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है। हालांकि आरोपियों की संख्या और उनकी पहचान की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। कुछ रिपोर्टों में 4-5 संदिग्धों के शामिल होने की बात भी कही गई है।

घटना के बाद ATM की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि ATM में लगे सुरक्षा उपकरण और अलार्म ने वारदात के दौरान काम क्यों नहीं किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments