Friday, March 29, 2024
HomeViral Newsझारखंड कांग्रेस के मामले में आलाकमान जल्द लेगा निर्णय: दीपिका पांडे सिंह

झारखंड कांग्रेस के मामले में आलाकमान जल्द लेगा निर्णय: दीपिका पांडे सिंह

गोड्डा में पत्रकारों को संबोधित करतीं महागामा विधायक दीपिका पांडे सिंह
गोड्डा में पत्रकारों को संबोधित करतीं महागामा विधायक दीपिका पांडे सिंह

गोड्डा । झारखंड कांग्रेस के मामले में आलाकमान गंभीर है। सारी बातों की जानकारी आलाकमान तक है। जल्द ही इस मामले में कोई सटीक निर्णय लिया जाएगा। इस बात की जानकारी देते हुए महागामा से कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताई कि प्रदेश की सरकार अच्छा काम कर रही है। आगे भी सभी के सहयोग से अच्छी तरह से सरकार चलेगी।

जल्द होगा प्रदेश अध्यक्ष पर निर्णय 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से जुड़े सवाल एक व्यक्ति एक पद के मामले में श्रीमती सिंह ने कहा कि इस पर भी जल्द ही निर्णय हो जाएगा।

राजनीति में राहुल गांधी मेरे गॉडफादर 

दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि राजनीति में मेरे एकमात्र गॉडफादर आदरणीय राहुल गांधी ही है और उन्हीं के मार्ग निर्देशन में हम आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने युवाओं को राजनीति में बेहतर अवसर प्रदान किया है। कई एमपी एमएलए और संगठन में अच्छे पदों पर रहकर युवा अच्छे काम कर रहे हैं।

गोड्डा की सड़कों की हालत खराब 

सड़कों की हालत पर तंज कसते हुए विधायक ने कहा कि गोड्डा की सड़क राज्य में सबसे बदतर सड़क है। इस मामले में डीएमफ टी की बैठक में एनएच के पदाधिकारी के समक्ष रखा गया था। जिसमें संबंधित ठेकेदार को काली सूची में डालने और कई सड़कों को जांच करवाने के लिए कहा गया है।

झारखंड सरकार ने कोरोना काल में बेहतर काम किया 

विधायक श्रीमती सिंह ने कहा कि सरकार सरकार ने कोराना काल में बेहतर ढंग से काम किया और विकास कार्यों को भी आगे बढ़ाया। अपने क्षेत्र में पोने तीन सौ के आसपास ट्रांसफार्मर को लगवाया गया। करीब तेरह सौ चापकल की मरम्मती करवाकर चालू करवाया गया। ग्रामीण सड़क को बनवाने के अलावा कई छोटे पूल को डएमएफटी फंड से बनवाने की बात को रखा गया है।

इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव महासचिव लड्डू झा के अलावा अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments