HomeBreaking Newsहजारीबाग में महिला अधिवक्ता की मौत का मामला उलझा, पोस्टमार्टम में गले...

हजारीबाग में महिला अधिवक्ता की मौत का मामला उलझा, पोस्टमार्टम में गले के साथ पैर पर भी मिला चोट का निशान

अजय निराला/उज्ज्वल दुनिया संवाददाता
हजारीबाग। शहर की बंगाली कॉलोनी स्थित गुप्ता कॉम्प्लेक्स में महिला अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती (28) की मौत का मामला पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद और पेचीदा हो गया है। 22 अक्टूबर को फ्लैट नंबर 304 में उनका शव पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला था। शुरुआती तौर पर मामला फांसी का प्रतीत हो रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले पर फंदे का निशान मिलने के साथ बाएं पैर पर भी चोट दर्ज की गई है। अब पुलिस इस चोट के कारण और घटना से पहले की परिस्थितियों की जांच कर सकती है।

गले पर फंदे का निशान, बाएं पैर पर भी चोट

23 अक्टूबर को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुए पोस्टमार्टम में मौत का कारण फंदे से दम घुटना बताया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, गले के ऊपरी हिस्से में करीब 1.5 से 2 सेंटीमीटर चौड़ा तिरछा निशान मिला है, जिसे फंदे का निशान बताया गया है।

पोस्टमार्टम में मृतका के बाएं पैर के ऊपरी हिस्से की बाहरी तरफ भूरे रंग का चोट का निशान भी दर्ज किया गया है। रिपोर्ट में इस चोट को किसी कठोर और कुंद वस्तु से लगी चोट बताया गया है। मौत का संभावित समय पोस्टमार्टम से करीब 6 से 24 घंटे पहले आंका गया है।

22 अक्टूबर को फ्लैट में मिला था शव

जानकारी के अनुसार, 22 अक्टूबर को दोपहर करीब 12:30 बजे बड़ा बाजार थाना पुलिस को घटना की सूचना मिली थी। इसके बाद एसआई गौतम उरांव और एक महिला आरक्षी मौके पर पहुंचे थे। फ्लैट में अनुष्का का शव पंखे से क्रीम रंग के प्रिंटेड दुपट्टे के सहारे लटका मिला था।

पुलिस के शुरुआती घटनास्थल विवरण के मुताबिक, मृतका की लंबाई करीब पांच फीट दो इंच थी। उनके दाहिने हाथ पर टैटू था। घटना के समय उन्होंने काले रंग की टी-शर्ट और ट्राउजर पहन रखा था।

पैर पर मिली चोट से उठे सवाल

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दर्ज पैर की चोट अब जांच का एक महत्वपूर्ण पहलू बन गई है। पुलिस के सामने यह पता लगाने की चुनौती होगी कि चोट किन परिस्थितियों में लगी थी। क्या यह किसी दुर्घटना या गिरने के कारण आई थी, या घटना से पहले फ्लैट में कोई दूसरी परिस्थिति बनी थी?

हालांकि, पोस्टमार्टम में चोट दर्ज होने मात्र से किसी हमले या हत्या की पुष्टि नहीं होती। इसके लिए घटनास्थल के साक्ष्य, फॉरेंसिक जांच और अन्य परिस्थितिजन्य तथ्यों का मिलान जरूरी होगा। फिलहाल मामले में पुलिस जांच के निष्कर्षों का इंतजार है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments