Monday 15th of June 2026 12:36:36 PM
HomeLatest Newsकर्तव्य में शिथिलता और लापरवाही के आरोप में बरही इंस्पेक्टर सस्पेंड

कर्तव्य में शिथिलता और लापरवाही के आरोप में बरही इंस्पेक्टर सस्पेंड

उज्ज्वल दुनिया, हजारीबाग (अजय निराला)। हजारीबाग के एसपी कार्तिक एस की अनुशंसा पर बरही इंस्पेक्टर उत्तम कुमार तिवारी को सस्पेंड कर दिया है।

बताया जाता है कि प्रशासनिक दृष्टिकोण से उन पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।

साथ ही विभागीय कार्यों में लापरवाही और शिथिलता बरतने के कारण उन पर कार्रवाई हुई।

बताया जाता है कि विभिन्न कांडों के निष्पादन में वह काफी विलंब कर रहे थे।

कार्रवाई के पीछे की वजह विभिन्न कांडों के आंकड़ा प्रस्तुत करने के मामले में भी कुछ गड़बड़ियां पाए जाने की बात कही जा रही है।

इसके अलावा अन्य कई तरह के आरोप भी बताए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments