Tuesday 19th of May 2026 01:30:57 AM
HomeBreaking Newsपांच दिनों बाद पुनः संजीव होगे धनबाद मंडलकारा मे शिफ्ट

पांच दिनों बाद पुनः संजीव होगे धनबाद मंडलकारा मे शिफ्ट

झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह (फाइल)

झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह (Sanjeev Singh) को दुमका जेल से वापस धनबाद जेल में शिफ्ट करने का धनबाद न्यायालय ने आदेश दिया है.पिछले दिनों अदालत को बिना बताए पूर्व विधायक को धनबाद जेल से दुमका जेल में शिफ्ट किया गया था ।

इस मामले को लेकर Sanjeev Singh के अधिवक्ता मोहम्मद जावेद द्वारा न्यायालय में आवेदन दिया गया था। अधिवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व विधायक को कोर्ट को बिना जानकारी दिए जेल प्रशासन द्वारा दुमका जेल शिफ्ट किया गया था। इस मामले को लेकर न्यायालय में दो आवेदन दिए गए थे। आवेदन में पूर्व विधायक को दुमका जेल शिफ्ट किए जाने पर कोर्ट के उल्लंघन का मामला बताया गया था।


पिछले दिनों कोर्ट ने जेल अधीक्षक को शोकॉज भी इस मामले में किया था। एडीजे फोर्थ रवि रंजन की अदालत ने पूर्व विधायक को दुमका जेल से वापस धनबाद जेल में शिफ्ट करने का आदेश जारी किया है। जानकारी रहे कि नीरज हत्याकांड मामले में पूर्व विधायक संजीव सिंह (Sanjeev Singh) पिछले तीन वर्षों से जेल में हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments