उज्ज्वल दुनिया/रांची । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में बेरमो एवं दुमका उपचुनाव को लेकर भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश स्तरीय बैठक प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री प्रो आदित्य प्रसाद साहू उपस्थित हुए। बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रोफेसर आदित्य प्रसाद साहू ने कहा कि राज्य में पूर्व की रघुवर दास सरकार के कई उपलब्धियां किसानों, युवाओं एवं महिलाओं के लिए समर्पित थी। वहीं उग्रवाद भी समाप्ति की ओर था राज्य में विधि व्यवस्था दुरुस्त थी। परंतु वर्तमान कि हेमंत सरकार में विधि व्यवस्था बिल्कुल चरमरा गई है अपराधी बेलगाम है महिलाएं सुरक्षित नहीं है राज्य के नौजवान सरकार से त्रस्त हैं। बेरमो एवं दुमका की जनता भारतीय जनता पार्टी की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है उपचुनाव की दोनों सीटें भाजपा के खाते में जाएगी।
बैठक में मुख्य रूप से हलधर नारायण शाह, ईश्वर चंद्र प्रजापति, प्रदीप केसरी, विनय महतो धीरज, दिलीप स्वर्णकार, वीरेंद्र यादव, मुन्ना सोनी, बलराम प्रसाद, सुधीर यादव, अजय शर्मा,डॉ सुभाष साहू, घनश्याम आनंद, गोपाल जायसवाल, सतीश साहु,मिथलेश कुमार, रामजी कुशवाहा, पंकज सोनी, गौतम शर्मा आदि उपस्थित थे।