HomeInternationalपाकिस्तानी रुपये में कारोबार करने से किया इन्कार

पाकिस्तानी रुपये में कारोबार करने से किया इन्कार

काबुल, । तालिबान ने उच्च रैंक वाले पाकिस्तानी मंत्री के उस दावे को खारिज कर दिया जिसमें दोनों देशों की करंसी की अदला–बदली की व्यवस्था की जा सकती है। उसने पाकिस्तानी रुपये में कारोबार करने से इन्कार किया है। समा टीवी ने अफगान सूत्रों के हवाले से बताया कि सांस्कृतिक आयोग के सदस्य अहमदुल्ला वासिक ने तय किया है कि पड़ोसी देशों के बीच लेन–देन ‘अफगानी‘ मुद्रा में ही होगा।

एक दिन पहले आई थीं ऐसी रिपोर्टें 

यह बयान तब जारी किया गया जब एक दिन पहले अलग–अलग रिपोर्टों में कहा गया है कि पाकिस्तान जल्द ही अफगानिस्तान के साथ रुपये (पाक मुद्रा) में कारोबार शुरू करेगा। इससे उनका मौजूदा वित्तीय घाटा कम होगा।

रिपोर्टों को किया खारिज 

इन रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया देते हुए वासिक ने कहा कि इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है कि कोई बड़ा कारोबार पाकिस्तानी मुद्रा में ही होगा। इससे पहले पाकिस्तान के वित्त मंत्री शौकत तरीन ने सीनेट की स्थायी समिति को बताया कि वह डालर की बचत करने के लिए रुपये में कारोबार करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments