Saturday 27th \2024f July 2024 06:12:27 AM
HomeLatest Newsजसवंत सिंह का निधन अपूरणीय क्षति: दीपक प्रकाश

जसवंत सिंह का निधन अपूरणीय क्षति: दीपक प्रकाश

उज्ज्वल दुनिया /रांची ।  पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के निधन पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने गहरा दुःख और शोक प्रकट किया। अपनी संवेदना प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि जशवंत सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद है। मैं ईश्वर से कामना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि देश के वरिष्ठ राजनेता एवं अटल जी की कैबिनेट में मंत्री रहे जसवंत सिंह जी का निधन देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। 

जसवंत सिंह ने पूरी निष्ठा के साथ देश की सेवा की: रघुवर दास

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पुर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दुख जताते हुए कहा कि जसवंत सिंह का जाना देश के लिए बड़ी क्षति है। वे सेना में हो या सरकार में उन्होंने पूरी लगन और निष्ठा के साथ देश की सेवा की। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

बॉर्डर से लेकर संसद तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई: अन्नपूर्णा देवी

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि सरकार में विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने अपनी कर्तव्यनिष्ठा से एक गहरी छाप छोड़ी है। ‘जसवंत सिंह जी पहले एक सैनिक के रूप में देश की सेवा की, फिर राजनीति में भी सेवा दिया।  उन्‍हें राजनीति और समाज के विषयों पर अनूठे नजरिए के लिए याद किया जाएगा। उन्‍होंने बीजेपी को मजबूत करने में भी योगदान दिया था। 

पूरे जीवन काल मे देश की सेवा में लगे रहे जसवंत सिंह: बाबूलाल मरांडी

भाजपा विधायक दल के नेता व पुर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि पूर्व केंद्रीय रक्षा, वित्त व विदेश मंत्री श्री जसवंत सिंह जी का निधन राष्ट्र के लिए बड़ी क्षति है। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे एवं शोक संतप्त परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। राजनीति और समाज के मामलों पर उनके अनूठे दृष्टिकोण के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने भाजपा को मजबूत बनाने में भी अहम भूमिका निभाई थी।

वित्त विदेश और रक्षा मंत्रालय को नया आयाम दिया: धर्मपाल सिंह

भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने दुःख जताते हुए कहा कि श्रद्धेय अटल जी के कैबिनेट में मंत्री रहते हुए व सरकार में विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने जन-जन के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करने में अपना प्रत्येक क्षण समर्पित कर दिया। श्री जसवंत सिंह जी का निधन देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। जसवंत सिंह ने केंद्र में रहते हुए वित्‍त, विदेश और रक्षा जैसे अहम मंत्रालयों का जिम्‍मा संभाला। जसवंत सिंह ने राज्‍यसभा और लोकसभा, दोनों सदनों में बीजेपी का प्रतिनिधित्‍व किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments