Monday 19th of May 2025 08:36:40 AM
HomeLatest Newsचुटिया श्रीराम मंदिर के पास महिला स्वयंसेवकों की बैठक

चुटिया श्रीराम मंदिर के पास महिला स्वयंसेवकों की बैठक

उज्ज्वल दुनिया /रांची ।  झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस, नर्व  एंड माइंड एवं चैरिटेबल चामस के तहत  रोजगार आपके द्वार कार्यक्रम  को लेकर गुरुवार  चुटिया श्रीराम मंदिर के समीप झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने महिला स्वंयसेवियों के साथ बैठक की। इस दौरान महिलाओं की  सशक्तिकरण, रोजगार से जोड़ने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।  

इस अवसर पर आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी महिलाओं को सशक्त करने के लिए  एवं रोजगार से जोड़ने के लिए निःशुल्क ब्यूटीशियन एवं सिलाई प्रशिक्षण अभियान चलाएगी। इस दिशा में विशेष रूप से पहल की जाएगी, इसके लिए रूप-रेखा तैयार कर ली गई है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए पहले उन्हें सशक्त करना होगा। सशक्त करने के लिए उन्हें रोजगार से जोड़ना होगा। निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करने बाद महिलाएं आर्थिक रूप से अपने परिवार को सुदृढ़ता प्रदान कर पायेंगी।

बैठक में प्रोफेशनल कांग्रेस के अनिल सिंह एवं कृष्णा सहाय ने कहा कि आज महिलाओं को जागरूक कर रोजगार से जोड़ना आवश्यक है। महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है, बस उनको सही सलाह की जरूरत है। इस दिशा में प्रोफेशनल कांग्रेस कार्य कर रही है। 
ख्याति मुंजाल ने कहा कि निःशुल्क ब्यूटिशिन व सिलाई प्रशिक्षण से समाज की महिलाएं आत्मनिर्भर और शक्त होंगी। प्रोफेशनल कांग्रेस हमेशा से समाजसेवा और लोगों के उत्थान के लिए विशेष जोर देते आ रही है।  

इस अवसर पर प्रदेश  प्रोफेशनल कांग्रेस के उपाध्यक्ष डाॅ सुयश सिन्हा, ख्याति मुंजाल, डॉ शिप्रा शरण, रिंकी मिंज, रूमका घोष, अभिनय बक्शी ,आसिफ जियाउल ,कोमल कृति, कृष्णा सहाय ,अनिल सिंह ,राहुल रे ,गोपाल पांडे  ,आभा श्रीवास्तव ,ज्योति कौर ,हरजीत कौर ,लखविंदर कौर,कुसुम देवी, गुरदीप कौर ,सुधा देवी,रूबी देवी,लखविंदर कौर, अंशुमाला टोप्पो, उर्मिला कुमारी, नुसरत प्रवीण राजीव चैरसिया सोनू सिंह, आयुष अग्रवाल, बाबला कुमार इत्यादि लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments