Wednesday 10th of June 2026 10:04:35 PM
HomeBreaking Newsसीएम हेमंत सोरेन सहित मंत्रिमंडल के सभी मंत्री होम क्वारेन्टाइन

सीएम हेमंत सोरेन सहित मंत्रिमंडल के सभी मंत्री होम क्वारेन्टाइन

 उज्ज्वल दुनिया/रांची । स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनके संपर्क में आने के कारण मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित मंत्रिमंडल के सभी मंत्री (पेयजल मंत्री को छोड़कर) ने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। सरकार में सारे कार्यक्रम रद्द किए गए। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सहित कुछ आईएएस अधिकारी भी होम क्वारंटाइन हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए थे। इसके बाद उनकी कोरोना जांच पॉजिटिव मिली। कुछ विधायक भी संपर्क में थे वे भी क्वारंटाइन हुए हैं। अब कोरोना जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री के अलावा उनके प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद, निजी सचिव सुनील श्रीवास्तव व मुख्यमंत्री कार्यालय के कई अधिकारी,  विधायक सुदिव्य कुमार, विधायक सरफराज आदि होम क्वारंटाइन हो गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments