Wednesday 17th of June 2026 02:12:43 PM
HomeLatest Newsदूसरी बार केंद्रीय गृहमंत्री से मिले बंगाल के राज्यपाल

दूसरी बार केंद्रीय गृहमंत्री से मिले बंगाल के राज्यपाल

कोलकाताबंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने’ शनिवार सुबह 11 बजे केंद्रीय गृहमंत्री से मुलाकात की।48 घंटों के अंतराल में शनिवार सुबह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से दूसरी बार मुलाकात करने के बाद धनखड़ ने कहा-‘बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद से जिस तरह की हिंसा हो रही है, वैसी आजादी के बाद कभी नहीं देखी गई।

यह समय लोकतंत्र, संविधान और कानून व्यवस्था पर विश्वास करने का है। मैं नौकरशाहों और पुलिसकर्मियों से आचार संहिता और नियमों के दायरे में रहने की अपील करता हूं।राज्यपाल का शुक्रवार दोपहर दिल्ली से कोलकाता लौटने का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम था लेकिन अमित शाह से मुलाकात के कारण इसे एक दिन बढा़ दिया था। राज्यपाल ने गुरुवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात की थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments