Wednesday 17th of June 2026 12:54:20 PM
HomeLatest Newsदिलीप घोष की चेतावनी

दिलीप घोष की चेतावनी

कोलकाताः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद व भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष सौमित्र खान को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने चेतावनी दी है. भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष को राजनीति का जोकर करार देते हुए श्री घोष ने कहा है कि सौमित्र खान पागलपंती बंद करें.

दिलीप घोष ने कहा है कि राजनीति में जोकरों को मीडिया में खास तवज्जो मिलती है. लेकिन, ये ठीक नहीं है. सौमित्र खान को अपनी हरकतों से बाज आ जाना चाहिए. ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई करनी पड़ेगी. दरअसल, केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने के बाद से सौमित्र खान अपने गुस्से का इजहार कर रहे हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments