Monday 16th of February 2026 10:36:38 AM
HomeLatest Newsपुल निर्माण के लिए काटे गए फाउंडेशन में डूबने से युवक की...

पुल निर्माण के लिए काटे गए फाउंडेशन में डूबने से युवक की मौत

उज्ज्वल दुनिया, चतरा(गीतांजली)। चतरा के प्रतापपुर स्थित कसमार निवासी 35 वर्षीय युवक संजय राम की मौत पुल निर्माण के लिए काटी गई सड़क के गड्ढ़े में डूबने से हो गई।

कुंदा-प्रतापपुर मुख्य मार्ग के बलवा दोहर के समीप काटी गई सड़क के गड्ढे में पानी भरा हुआ था।

परिजनों का कहना है कि संजय मंगलवार की शाम में ही घर से साइकिल से निकला था, परंतु अधिक बारिश होने के कारण घर नहीं लौटा।

बुधवार की देर शाम राहगीरों ने पुल के पास गड्ढे में साइकिल समेत युवक को गिरा हुआ देखा।

इसकी सूचना उसके परिजनों और पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए चतरा भेज दिया।

परिजनों का कहना था कि रोड और पुल के ठेकेदार समय से पुल निर्माण किया होता, तो संजय की जान नहीं जाती।

प्रतापपुर से कुंदा तक रोड निर्माण दो माह पहले शुरू किया गया है। कई जगह फाउंडेशन काट कर छोड़ दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments