Monday 18th of May 2026 11:39:43 PM
HomeLatest Newsदेशी कट्टा के साथ दो युवक चढ़े पुलिस के हत्थे

देशी कट्टा के साथ दो युवक चढ़े पुलिस के हत्थे

हरिहरगंज (उज्ज्वल दुनिया): पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के एनएच 98 सुल्तानी गांव के समीप रमेश सिंह के होटल के पास रात्रि 8.30 बजे हरिहरगंज पुलिस ने गुप्त सूचना पर दो युवक को गिरफ्तार किया। इस संबंध एसआई वरुण कुमार हजाम ने बताया कि दोनों युवक पुलिस को देखते ही भागने लगे, जिसे पुलिस ने खदेड़ कर धर दबोचा। युवकों की पहचान 19 वर्षीय अतुल कुमार सिंह पिता पप्पू सिंह, गांव सुल्तानी थाना हरिहरगंज एवं 20 वर्षीय प्रियांशु कुमार सिंह पिता नंदू सिंह मसीहानी टोला पुनर्वास थाना छतरपुर निवासी है। वहीं पुलिस ने बताया कि उक्त युवकों की निशानदेही पर सुल्तानी स्थित अतुल कुमार सिंह के घर से एक अवैध देसी कट्टा बरामद किया गया। इस बाबत हरिहरगंज थाना में आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया, जिसमें अतुल कुमार सिंह, निशांत कुमार सिंह व अमित सिंह सभी सुल्तानी गांव निवासी, जबकि प्रियांशु कुमार सिंह मसीहानी टोला थाना छतरपुर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इस मामले में गिरफ्तार अतुल कुमार सिंह और प्रियांशु कुमार सिंह को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। छापामारी दल में एसआई सोनू कुमार दास, वरुण कुमार हजाम के साथ सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments